योगमय हुई झीलों की नगरी
हजारों लोगों ने किया योग प्रोटोकॉल का योगाभ्यास जिलेभर में मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वरिष्ठ नागरिकों ने दिखाया उत्साह उदयपुर, 21 जून। 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को उदयपुर जिले में योग का उत्साह चरम पर नजर आया। स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत जिले भर में योग प्रोटोकॉल के अभ्यास आयोजित किए गए, जिनमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां हजारों प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योग प्रोटोकॉल का योगाभ्यास किया। झीलों की नगरी योगमय वातावरण में…
