Breaking News

हूपेथॉन 6.0 के चैंपियंस का भव्य सम्मानः डेकाथलॉन में सजा फिटनेस, प्रतिभा और आत्मविश्वास का उत्सव

हूपेथॉन 6.0 के चैंपियंस का भव्य सम्मानः डेकाथलॉन में सजा फिटनेस, प्रतिभा और आत्मविश्वास का उत्सव

उदयपुर। शहर में फिटनेस और हूपिंग संस्कृति को नई पहचान देने वाले हूपेथॉन 6.0 के प्रतिभागियों एवं विजेताओं का शनिवार को डेकाथलॉन, उदयपुर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बच्चों की प्रतिभा, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करते हुए ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम उत्साह, ऊर्जा और उपलब्धियों के उत्सव में तब्दील हो गया। उल्लेखनीय है कि लेट अस हूप की संस्थापक मीनाक्षी भेरवानी द्वारा 23 एवं 24 मई 2026 को अर्बन स्क्वेयर मॉल में आयोजित हूपेथॉन 6.0 एक अनूठा 24 घंटे का नॉन-स्टॉप हूपिंग मैराथन था। इस आयोजन में बच्चों, युवाओं और…
Read More
 “योग से नशे पर प्रहार”ः अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों ने लिया नई जिंदगी का संकल्प

 “योग से नशे पर प्रहार”ः अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों ने लिया नई जिंदगी का संकल्प

उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, उदयपुर तथा आरोग्य सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आरोग्य जिला नशा मुक्ति केंद्र परिसर में विशेष योग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपचाराधीन मरीजों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। योग दिवस कार्यक्रम के दौरान मरीजों को जीवन में दोबारा कभी नशा न करने की शपथ दिलाई गई। उपस्थित विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि योग, प्राणायाम और ध्यान व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं तथा नशे…
Read More
अग्नि योग’ से दिया संदेश मुश्किल हालात में भी मन शांत रखने का संदेश

अग्नि योग’ से दिया संदेश मुश्किल हालात में भी मन शांत रखने का संदेश

उदयपुर 20 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उदयपुर के निकटस्थ थुर गांव के उभरते युवा योग प्रशिक्षक शुभम पुर्बिया एवं योग प्रशिक्षणार्थी छोटे छोटे बच्चो ने जून महीने की इस गर्मी में  अग्नि के बीच योग कर 'योगा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड' में अपना नाम दर्ज कराया है। योग प्रशिक्षक की देखरेख में मोविस सुथार, विहान पटेल, खुशी डांगी, हिमाक्ष डांगी, भावेश वैष्णव, यश डांगी ने इस रिकार्ड में भाग लेकर एक ऐसा हैरतअंगेज और अनूठा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। शुभम ने बताया कि नौतपा के दौरान अग्नि चक्र के बीच योग…
Read More
प्री कैंप में करें पूर्व तैयारी, कैंप में दें राहत

प्री कैंप में करें पूर्व तैयारी, कैंप में दें राहत

प्रभारी सचिव ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश उदयपुर, 20 जून। जिला प्रभारी सचिव टी रविकांत ने जिला कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि शिविर से पूर्व प्री कैंप लगाकर पूरी तैयारी करें ताकि शिविर के दौरान आवेदक को हाथों-हाथ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों मैं कई प्रकार की कमियां होती है जिन्हें बाद में पूरी की जाती है। बेहतर यह होगा कि शिविर से पूर्व ही सभी पूर्तियां पूरी कर ली जाए जिससे शिविर के दिन बिना किसी व्यवधान…
Read More
लगातार तीसरी बार एमईएआई उदयपुर चैप्टर बना देश का सर्वश्रेष्ठ चैप्टर, अखिलेश जोशी को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

लगातार तीसरी बार एमईएआई उदयपुर चैप्टर बना देश का सर्वश्रेष्ठ चैप्टर, अखिलेश जोशी को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

उदयपुर। माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमईएआई) की 53वीं वार्षिक साधारण सभा एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 20 जून को आज कोलकाता चैप्टर (पश्चिम बंगाल) के आतिथ्य में संपन्न हुआ। देशभर के खनन विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और एमईएआई पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में एमईएआई राजस्थान चैप्टर, उदयपुर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले चैप्टरों एवं सदस्यों को विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एमईएआई उदयपुर चैप्टर को संगठनात्मक गतिविधियों, तकनीकी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, व्यावसायिक विकास तथा खनन क्षेत्र…
Read More
नशा मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति- उदयपुर के शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने लिया व्यसनमुक्त जीवन का संकल्प

नशा मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति- उदयपुर के शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने लिया व्यसनमुक्त जीवन का संकल्प

उदयपुर। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत उदयपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला प्रशासन उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘नशा मुक्त पखवाड़े’ के अंतर्गत आरोग्य सेवा संस्थान जिला नशा मुक्ति केंद्र, डाखनकोटड़ा द्वारा शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों लक्ष्य क्लासेस एवं श्रीनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं आरोग्य सेवा संस्थान जिला नशा मुक्ति केंद्र के अध्यक्ष नरपत सिंह चैहान ने विद्यार्थियों को…
Read More
रोटरी क्लब उदय की नई कार्यकारिणी घोषित, साक्षी डोडेजा अध्यक्ष एवं अनिकेत शर्मा सचिव बनें

रोटरी क्लब उदय की नई कार्यकारिणी घोषित, साक्षी डोडेजा अध्यक्ष एवं अनिकेत शर्मा सचिव बनें

उदयपुर। रोटरी क्लब उदय ने वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी एवं विभिन्न निदेशक मंडलों के गठन के लिये होटल साईं पैलेस में आज बैठक आयोजित की गई। जिसमें नयी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। क्लब की अध्यक्ष के रूप में इस बार महिला के हाथ में साक्षी डोडेजा को कमान सौंपी गई है। सचिव के रूप में अनिकेत शर्मा अपना कार्यभार संभालेंगे। वर्ष 2027-28 के लिये आगामी अध्यक्ष के रूप में ऐश्वर्या सिंह का चयन किया गया है। नई टीम में अनुभवी एवं युवा सदस्यों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं, जिससे क्लब की सेवा गतिविधियों को और…
Read More
गांधी ग्राउण्ड में जिला स्तरीय कार्यक्रम हजारों लोग करेंगे योगाभ्यास 

गांधी ग्राउण्ड में जिला स्तरीय कार्यक्रम हजारों लोग करेंगे योगाभ्यास 

उदयपुर, 20 जून। 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रविवार को जिले भर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान जिला मुख्यालय सहित प्रत्येक ब्लाॅक व ग्राम पंचायत स्तर पर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम महाराणा भूपाल स्टेडियम गांधी ग्राउण्ड में आयोजित होगा। इसमें जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे। इससे पूर्व शनिवार को अंतिम पूर्वाभ्यास भी किया गया। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के नेतृत्व में आयोजन को लेकर समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस वर्ष की थीम स्वस्थ वृद्वावस्था के लिए योग को केंद्र…
Read More
“सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना” – प्रभारी सचिव टी. रविकांत

“सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना” – प्रभारी सचिव टी. रविकांत

प्रभारी सचिव ने किया शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण अधिकारियों को दिए निर्देश उदयपुर, 20 जून। खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव एवं उदयपुर जिले के प्रभारी सचिव टी. रविकांत ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि आमजन को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ सरल, सुगम एवं समयबद्ध तरीके से मिले। ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर इसी उद्देश्य की पूर्ति का प्रभावी माध्यम हैं, जहां लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रभारी सचिव शनिवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर के निरीक्षण…
Read More
दुःख से संघर्ष कर ही महानता मिलती है : प्रशांत अग्रवाल

दुःख से संघर्ष कर ही महानता मिलती है : प्रशांत अग्रवाल

‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम का समापन उदयपुर, 20 जून। दीन-दुःखियों एवं दिव्यांगजनों की सेवा के लिए समर्पित नारायण सेवा संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय विशेष संवाद कार्यक्रम ‘अपनों से अपनी बात’ का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चिकित्सा लाभ लेने आए एवं संस्थान की सेवाओं से लाभान्वित हुए दिव्यांगजन शामिल हुए। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में आने वाले दुःख और संघर्ष ही व्यक्ति को महान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास और आध्यात्मिक परंपरा के अनेक महान व्यक्तित्वों ने कठिन परिस्थितियों का सामना कर…
Read More
error: Content is protected !!