उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तहत फतेहसागर पाल पर फिश एक्वेरियम के पास प्रातः 6: 30 बजे भव्य योग कार्यक्रम
जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में ओसवाल युवक परिषद, एवं तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आयोजित किया गया।
ओसवाल युवक परिषद के भूपेश खमेसरा ने मंच संचालन करते हुए बताया कि जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के साथ निरंतर सरकार द्वारा निर्देशित 52 दिवसीय योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम के तहत निरंतर फतेहसागर पाल , सुखाड़िया समाधि, गुलाब बाग, सहेलियों की बाड़ी, यूनिवर्सिटी केंपस,जैसी कई जगह पर निरंतर रूप से अलग-अलग थीम के ऊपर योग अभ्यास करवाया जा रहा था।
जिसमें विशेष रूप से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में भारत सरकार द्वारा दी गई थीम
*योग फॉर हेल्दी एजिंग* के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि योग स्वस्थ सक्रिय एवं सम्मानजनक वृद्धावस्था का आधार है, इसलिए नियमित योग अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाए, क्योंकि योग केवल एक व्यायाम नहीं यह शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है। और आज के हमारे इस डिजिटल और आधुनिक युग में योग के डिजिटल माध्यम से भी जुड़ना चाहिए।
जिसमें विशेष रूप से 21 जून को भारत सरकार द्वारा दी गई योग अभ्यास की थीम योग फॉर हेल्दी एजिंग के लिए आयुष विभाग, ओसवाल सभा, ओसवाल युवक परिषद, तेरापंथ युवक परिषद, अल्ट्राटेक कंपनी, योग लवर कैंप के योग प्रेमियों, पतंजलि योग समिति, द्वारा फतेहसागर की पाल पर स्वस्थ माहौल में योग कार्यक्रम किया गया।
ध्यान एवं योग के जनक भगवान शिव की योग मुद्रा के समक्ष मुख्य अतिथि प्रकाश कोठारी प्रधान ओसवाल सभा, सचिव प्रमिला जैन,ओसवाल युवक परिषद के भूपेश खमेसरा, मयंक मेहता एवं टीम, तेरापंथ युवक परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक चौरडिया, वर्तमान मंत्री विनीत फुलफगर, आयुष विभाग से डॉक्टर विजय शुक्ला , अल्ट्राटेक कंपनी के कमलेश नवि, मुख्य योग प्रशिक्षिका रिमझिम शर्मा, सहयोगी हिमांशु राजपुरोहित, भूमिका चौहान, पूजा शर्मा, के द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई, और योग प्रशिक्षिका द्वारा योग की बारीकियां के बारे में जानकारी देते हुए ध्यान और योग की कई मुद्राओं का प्रयास करवाया।
ओसवाल युवक परिषद के उपाध्यक्ष दिलीप कोठारी, सहमंत्री मयंक मेहता तेरापंथ युवक परिषद के प्रबंध मंडल के संजय सिंघवी, पंकज भंडारी, आशीष बोहरा, लोहित बाबेल द्वारा गणमान्य अतिथियों, एवं योग प्रशिक्षिक टीम का उपरना एवं मोमेंटो द्वारा सम्मान किया गया, विशेष रूप से जेनिका वैभव भंडारी का सबसे कम उम्र में योग प्रशिक्षित बनने पर सम्मान किया गया।
योग कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि प्रकाश कोठारी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए सभी के स्वस्थ शरीर की मंगल कामना प्रेषित की।
सचिव प्रमिला जैन ने अच्छे कार्यक्रम के लिए ओसवाल युवक परिषद को बधाई देते हुए सभी योग प्रेमियों का अभिवादन किया।
अंत में मंत्री विनीत फूलफगर द्वारा जिला प्रशासन, आयुष विभाग, योग प्रशिक्षकों का, योग दिवस जिला परिषद के सहायक नोडल अधिकारी शोभा लाल आदिच्य, अतिथियों,ओसवाल सभा की संपूर्ण टीम, ओसवाल युवक परिषद की टीम तेरापंथ युवक परिषद की टीम, समस्त योग प्रेमियों, एवं सभी कार्यकर्ताओं का विशेष आभार प्रकट किया।
