नासिक में आयोजित राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में उदयपुर के प्रफुल्ल सांवरिया होंगे राजस्थान टीम के कोच, मनीष सालवी निभाएंगे रेफरी की भूमिका
उदयपुर, 22 जून। महाराष्ट्र के नासिक में 25 से 28 जून 2026 तक आयोजित होने वाली 14वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 में उदयपुर के खेल अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रतियोगिता में उदयपुर के प्रफुल्ल सांवरिया राजस्थान टीम के कोच के रूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे, जबकि मनीष सालवी राष्ट्रीय रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। पेंचक सिलाट एसोसिएशन उदयपुर के मुख्य सचिव हरीश कुमार सांवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राजस्थान के खिलाड़ियों के साथ-साथ उदयपुर के खेल अधिकारियों की सहभागिता जिले…
