Breaking News

उदयपुर कलक्टर के मिशन कोटड़ा ने बदली जनजाति अंचल की तस्वीर

उदयपुर कलक्टर के मिशन कोटड़ा ने बदली जनजाति अंचल की तस्वीर

सीएम एक्सीलेंस अवार्ड से राज्य भर में चर्चित हुआ मिशन कोटड़ा उदयपुर, 21 अप्रैल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा जिला कलक्टर ताराचंद मीणा को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मिशन कोटड़ा के लिए मुख्यंमंत्री सार्वजनिक सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित करने के बाद मिशन कोटड़ा की चर्चा पूरे प्रदेश में है। आदिवासी अंचल में राहत देता यह अभियान नजीर बना है। अभियान से उदयपुर जिले के दूरस्थ एवं सर्वाधिक पिछड़े ब्लॉक कोटड़ा में अवस्थित लोगों के जनजीवन में व्यापक परिवर्तन हुआ है जिसकी मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव ने भी कई बार सराहना की है। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा इस…
Read More
ओड़िसी नृत्य निशा ने बांधा समा

ओड़िसी नृत्य निशा ने बांधा समा

उदयपुर, 21 अप्रैल। नृत्योमी स्कूल ऑफ ओड़िसी की ओर से शुक्रवार को डीपीएस रोड स्थित एक गार्डन में ओड़िसी नृत्य निशा का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम से पहले कलाकारों ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की और भगवान को पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण गणेश वंदना से की गई। इसके बाद पल्लवी राग किरवानी त्रिपुरा ताल पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति गई। इसकी रचना पद्मभूषण गुरु केलुचरण महापात्रा ने की। पल्लवी जीन ज्योति एक ताल पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति की गई इसकी रचना गुरु झेलम परांजपे ने की।  ओड़िसी अभिनय में  गजेंद्र मोक्ष, द्रोपदी चीरहरण, हिरण्यकश्यप वध…
Read More
पत्नी की हत्या कर फरार पति 24 घण्टे में गिरफ्तार

पत्नी की हत्या कर फरार पति 24 घण्टे में गिरफ्तार

चरित्र पर शंका को लेकर की हत्या। चित्तौड़गढ़। पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को कनेरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के 24 घंटे में ही आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पत्नी की हत्या कर घाटा रानी के जंगल मे छुपा हुआ था। आरोपी के भाई ने पुलिस में दर्ज कराया प्रकरण। कनेरा थाने के पीलखेड़ी निवासी बालकिशन पुत्र श्रीलाल अहीर द्वारा थाने पर दी गई रिपोर्ट अनुसार उसके छोटे भाई मुकेश ने अपनी पत्नी योगिता के साथ मारपीट की थी। जिसके संबंध में रात को करीब बारह बजे के लगभग मिली सुचना…
Read More
क्या दूध और नीबू रस आपस में कभी मिल सकते है; वसुन्धरा राजे

क्या दूध और नीबू रस आपस में कभी मिल सकते है; वसुन्धरा राजे

- पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का इशारों ही इशारों में विपक्ष पर पलटवार सूरतगढ़।पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने इशारों ही इशारों में विपक्ष पर जम कर प्रहार किये। उन्होंने कहा कि विश्नोई समाज के 29 नियमों में से 13 वाँ नियम निंदा नहीं करना व 14 वाँ नियम झूँठ नहीं बोलना है,लेकिन कई लोगों को निन्दा और झूठे आरोप लगाए बिना नींद ही नहीं आती,लेकिन झूँठे आरोप उसी पर लगते हैं।जो विपक्ष की नींद उड़ा कर रखे। श्रीमती राजे बोली कई लोग षड्यन्त्र पूर्वक एक ही झूँठ बोलते आ रहे हैं रहें हैं कि ‘वो तो मिले हुए हैं,उनमें तो…
Read More
पुलिसकर्मी के हफ्तावसूली का वीडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश

पुलिसकर्मी के हफ्तावसूली का वीडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश

उदयपुर| एक पुलिसकर्मी द्वारा होटल संचालक से हफ्तावसूली का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो झल्लारा थाने के इंटालीखेड़ा पुलिस चौकी के कांस्टेबल रमेश मीणा का बताया जा रहा है। जो एक होटल पर बैठकर उसके संचालक से हफ्तावसूली को लेकर बातचीत कर रहा है। 2 मिनट 18 सैकण्ड के वीडियो में हैड कांस्टेबल रमेश मीणा होटल संचालक से अपने लिए तीन सौ रुपए तथा हैड कांस्टेबल के लिए पांच सौ रुपए की मांग कर रहा है। वह कह रहा है कि पास दूसरी होटल का संचालक भी…
Read More
पेपरलीक मामला : एसओजी ने कटारा के डॉक्टर बेटे और उसके शिक्षक दोस्त को किया गिरफ्तार

पेपरलीक मामला : एसओजी ने कटारा के डॉक्टर बेटे और उसके शिक्षक दोस्त को किया गिरफ्तार

डूंगरपुर से देर रात उठाया उदयपुर। राजस्थान के सीनीयर टीचर भर्ती पेपरलीक मामले में एसओजी ने आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा के डॉक्टर बेटे तथा उसके शिक्षक मित्र को गिरफ्तार किया है। बुधवार देर रात दोनों को डूंगरपुर में उनके आवास से हिरासत में लिया था। इस मामले में अन्य तीन लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार एसओजी ने आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा के पारिवारिक सदस्य तथा दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। एसओजी की टीम बुधवार मध्यरात्रि को डूंगरपुर पहुंची तथा सुभाष नगर स्थित बाबूलाल कटारा के घर से उनके बेटे डॉ. दीपेश…
Read More
ज्ञापन के साथ ही राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर

ज्ञापन के साथ ही राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर

उदयपुर, 20 अप्रैल। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघ एवं राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट व संभागीय आयुक्त कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी गुरुवार को सामूहिक अवकाश पर चले गए। कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह उदयपुर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी बुनकर को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश की सूचना दी। कर्मचारियों ने बताया कि कर्मचारियों की वित्त सम्बंधी मांगों को लेकर राज्य सरकार कोई निर्णय नहीं कर रही है। ऐसे में जयपुर में महापड़ाव शुरू किया गया है। कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर महापड़ाव में शामिल होंगे। इधर,…
Read More
हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई 29 को

हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई 29 को

उदयपर। हाई प्रोफाइल घरेलू हिंसा मामले में हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री की बुधवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम-दो की अदालत में प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होनी थी लेकिन परिवादिया के अधिवक्ता द्वारा जवाब के लिए अवसर चाहने पर मामले की सुनवाई आगामी 29 अप्रेल को मुकर्रर की है। अब घरेलू हिंसा व भरण पोषण मामले की सुनवाई 29 अप्रेल को ही होगी। प्रकरण के अनुसार आमेट की हवेली चांदपोल बाहर निवासी सुदर्शना चुण्डावत पुत्री धर्मसिंह ने शिमला हिमाचल प्रदेश निवासी अपने पति केबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह पुत्र वीरभद्रसिंह, सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता सिंह, ननदोई अंगदसिंह व चण्डीगढ़…
Read More
विरासत पर बना दी इमारत

विरासत पर बना दी इमारत

-छत पंक्चर करने के बाद नहीं पलटा नगर निगम उदयपुर। शहर की विरासत पर हो रहे कब्जों को देख उनका कोई धनीधौरी जैसा वारिश कहीं दिखाई नहीं देता। शहर के वार्ड 12 में पिछोला झील किनारे नाथी घाट की विरासत पर ही देखते देखते इमारत खड़ी हो गई। पूर्व में शिकायत पर पहुंचे नगर निगम दस्ते ने छत पंक्चर करके जाने के बाद पलट कर नहीं देखा और इमारत विरासत पर बनकर खड़ी भी हो गई। नगर निगम के पार्षद मदन बाबरवाल ने बताया कि पिछोला झील किनारे नाथी घाट पर स्थित विरासत पर कब्जा कर जय दुर्ग होटल का…
Read More
पत्रकार सुरक्षित माहौल में काम कर सके, इसके लिए पत्रकार सुरक्षा कानून की जरूरत हैः रास बिहारी

पत्रकार सुरक्षित माहौल में काम कर सके, इसके लिए पत्रकार सुरक्षा कानून की जरूरत हैः रास बिहारी

पत्रकार सुरक्षा कानून, राष्ट्रीय पत्रकार रजिस्टर, मीडिया काउंसिल बनाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री व गृह मंत्री को ज्ञापन दिए जाएंगे 19-04-2023 नई दिल्ली। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) और दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने पत्रकारों के लिए सुरक्षित माहौल में काम करने के लिए केंद्र सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून और नेशनल रजिस्टर फॉर जर्नलिस्ट्स बनाने का मांग की है। इसके साथ ही दोनों संगठनों ने मीडिया में बड़े पैमाने पर हो रहे बदलावों के मद्देनजर मीडिया काउंसिल और मीडिया कमीशन के गठन की मांग की है। पत्रकार संगठनों की तरफ से राज्यों में पत्रकारों को मान्यता देने के मामले…
Read More
error: Content is protected !!