Breaking News

ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाज़ार के 12वें संस्करण का दूसरा दिन

ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाज़ार के 12वें संस्करण का दूसरा दिन

-जीआईटीबी एग्जिबिशन बी2बी मीटिंग्स के साथ शुरू हुई -सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बराड़ द्वारा किया गया पाक कला का प्रदर्शन -जी 20 टूरिज्म एक्सपो गोल्फ का हुआ आयोजन जयपुर, 24 अप्रैल। ग्रेट इंडियन ट्रैवेल बाजार (जीआईटीबी) के 12वें संस्करण के दूसरे दिन सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने फीता काटकर एग्जिबिशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन महानिदेशक, सुश्री मनीषा सक्सेना, फिक्की की पूर्व अध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना सूरी, अध्यक्ष फिक्की पर्यटन और संस्कृति समिति और एमडी, SITA, TCI, और डिस्टेंट फ्रंटियर्स,…
Read More
विश्व के रोमांटिक शहरों में उदयपुर चौथा

विश्व के रोमांटिक शहरों में उदयपुर चौथा

उदयपुर। विश्व के सर्वाधिक रोमांटिक शहरों में उदयपुर को चौथा स्थान मिला है। देश के कई शहरों के दौड़ में शामिल होने के बावजूद यह सम्मान इकलौते उदयपुर के हाथ लगा है। इससे पहले जुलाई-2021 में 'प्लेनेट डी' की ट्रैवल लिस्ट 'दी 16 मोस्ट रोमांटिक सिटीज ऑन अर्थ' में भी उदयपुर चौथे नंबर पर रहा था। ट्रैवल पोर्टल 'प्लेनेट डी' ने हाल ही विश्व के रोमांटिक 17 शहरों की सूची जारी की है। जिसमें भारत के दर्जनों पर्यटक शहर दौड़ में होने के बावजूद देश के इकलौते शहर उदयपुर को विश्व में चौथा स्थान दिया है। जबकि पहले नंबर पर…
Read More
दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों के खिलाफ 22 दिन में चालान पेश

दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों के खिलाफ 22 दिन में चालान पेश

मावली क्षेत्र का चर्चित मामला, आरोपी ने पीड़िता के शव के दस टुकड़े कर खंडहर मकान में फैंक दिया था 306 पेज की चार्जशीट, पोर्न फिल्म देखने का शौकिन मुख्य आरोपी कमलेश, शव को ठिकाने लगाने में माता—पिता का हाथ, पिता घर के बाहर खड़े रहे और मां ने बेटे के साथ टुकड़े फैंकने में सहयोग किया उदयपुर। उदयपुर के मावली क्षेत्र में आठ साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव के टुकड़े कर खंडहर में फैंकने के चर्चित मामले में घटना के 22 दिन बाद पुलिस ने सोमवार को चालान पेश कर दिया। पुलिस ने…
Read More
नौ साल बाद परिजनों से मिली बिहार की लक्ष्मी

नौ साल बाद परिजनों से मिली बिहार की लक्ष्मी

मृत मान चुके थे परिजन, उदयपुर के आशाधाम की देखरेख में मिला नया जीवन उदयपुर। बिहार की लक्ष्मी की कहानी सुनकर हैरानी भी होती है और खुशी भी। नौ साल पहले विक्षिप्त अवस्था में मिली एक महिला को आखिरकार उसका परिवार मिल गया। माता—पिता को सामने देखकर उसकी आंखें चमक उठी। पिछले नौ साल से उदयपुर के आशाधाम में रह रही लक्ष्मी के विदाई के समय सभी के आंखों में आंसू थे लेकिन खुशी के। लक्ष्मी के परिजनों ने आशाधाम की संस्थापिका सिस्टर डेमियन और उनके सहयोगियों का शुक्रिया अदा किया, जिसके चलते उनकी लक्ष्मी मिल पाई। सिस्टर डेमियन बताती…
Read More

रक्तदान का शतक लगाएंगे सरदार रवीन्द्रपाल, एक साथ सौ लोग करेंगे रक्तदान

उदयपुर। रक्त की कमी से किसी की मौत नहीं हो, इसी ध्येय को जुनून बनाने वाले उदयपुर के सरदार रवीन्द्रपाल सिंह कप्पू मंगलवार को शतकवीर हो जाएंगे। अब तक वह 99 बार रक्तदान कर चुके हैं। रक्तदान को लेकर मंगलवार 25 अप्रेल उदयपुर में बेहद रोचक इतिहास बनने जा रहा है। रक्तदान को लेकर मंगलवार को एक साथ दो शतक लगेंगे। पहला शतक कप्पू का सौंवा रक्तदान होगा, वहीं दूसरा शतक उनके साथ एक ही समय पर और 99 लोग भी रक्तदान करेंगे। रक्तदान महादान चैरिटेबल ट्रस्ट, दिलीप सिंह लाइफ प्रोगेसिव सोसायटी एवं इंडियन फैशन डिजायनर के नेतृत्व में एक…
Read More
जीतो राजस्थान ज़ोन कॉन्क्लेव सम्पन्न 

जीतो राजस्थान ज़ोन कॉन्क्लेव सम्पन्न 

उदयपुर 24 अप्रेल । सामाजिक संस्था जीतो राजस्थान ज़ोन कॉन्क्लेव में शिक्षा, सेवा और आर्थिक सुदृढ़ता का संकल्प लेकर प्रदेश के सभी चेप्टर ने नई ऊर्जा का संचार किया गया। जोन चीफ सैके्रटरी महावीर चपलोत ने बताया कि प्रदेश के सभी 10 चैप्टर्स के पदाधिकारियों ने जोन अध्यक्ष अनिल बोहरा के नेतृत्व में दिनभर मेराथन प्रशिक्षण लेते हुए आगामी समय में सभी वर्टीकल पर किस तरह कार्य करना है उस का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण देने वालों में जीतो एपेक्स डायरेक्टर राजकुमार फत्तावत, महावीर सिंह चौधरी, जीतो एपेक्स मेनेजर भावेश कोठारी, जोन मेनेजर नवीन सोनी आदि प्रमुख थे। जोधपुर में आयोजित…
Read More
आदि जगत्गुरू शंकराचार्य जी की 2532वीं जयंती कल

आदि जगत्गुरू शंकराचार्य जी की 2532वीं जयंती कल

हर्षोल्लास से मनाएगा दषनाम गोस्वामी समाज 25 अप्रेल, 2023 को दषनाम गोस्वामी समाज उदयपुर मंडल हाथीपोल स्थित गुरू महाराज नरबदेश्वर महादेव मंदिर पर आदि जगत्गुरू शंकराचार्य जी की 2532वीं जयंती मनाएगा। इस अवसर पर दषनाम गोस्वामी समाज द्वारा समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों एवं 70 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दयाराम जी महाराज रामद्वारा उदयपुर होंगे। यह जानकारी समाज के अध्यक्ष गजेन्द्र पुरी गोस्वामी ने दी।
Read More
टेकण का नाथूलाल हुआ निहाल, एक साथ 8 योजनाओं में लिया लाभ,  

टेकण का नाथूलाल हुआ निहाल, एक साथ 8 योजनाओं में लिया लाभ,  

 महंगाई राहत कैंप: उदयपुर उदयपुर 24 अप्रैल। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सोमवार से जिले में शुरु हुए महंगाई राहत कैंप तथा प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान शिविर जिले के कई लाभार्थियों के लिए राहत भरे साबित हुए। इन कैंप में कई लाभार्थियों में एक-दो योजनाओं का लाभ लिया तो कई परिवार ऐसे भी रहे जिन्होंने एक साथ 8 योजनाओं का लाभ लेकर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्राप्त किए। एक ऐसा ही वाकया उदयपुर जिले के लसाडि़या पंचायत समिति क्षेत्र के टेकण में आयोजित महंगाई राहत कैंप में नज़र आया जहां पर गांव के एक लाभार्थी नाथूलाल एवं उसके परिवार…
Read More
श्री महाकालेश्वर में पाटोत्सव महोत्सव आज

श्री महाकालेश्वर में पाटोत्सव महोत्सव आज

उदयपुर। रानी रोड़ स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में स्वर्ण कलश एवं ध्वजादंड स्थापना का बारहवां पाटोत्सव  शनिवार 22 अप्रेल 2023 वैशाख सुदी तृतीया (आखा तीज) को विविध पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया जाएगा। प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि महोत्सव पर आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर सहस्त्रधारा जलाभिषेक एवं विशेष शिवपूजा अनुष्ठान व हवन आयोजित होंगे। दाधिच ने बताया कि ब्रह्ममुर्हूत में शिवपूजन, आरती के पश्चात् प्रातः 10.15 बजे सभामण्डप में लघु हवन होगा जिसमें प्रन्यास पदाधिकारियों के साथ शिवभक्त आहुतियां देंगे तत्पश्चात् 12.15 बजे मंदिर के शिखर पर स्थित स्वर्ण कलश पर ध्वजादंड पर निष्णात पंडितों के वेद…
Read More
‘कश्ती में अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम में जल एवं भूमि संरक्षण का मिला संदेश…..

‘कश्ती में अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम में जल एवं भूमि संरक्षण का मिला संदेश…..

उदयपुर, 21 अप्रेल।  राजराजेश्वरी फाउंडेशन/  राफ़ा हार्ट क्लब की ओर से शहर की पिछोला झील में कश्ती में अभिव्यक्ति के तहत कला साहित्य और गीत - संगीत का अभिनव कार्यक्रम हुआ। संस्था की सहसंस्थापक स्वाति चौहान ने बताया कि इसमें जल एवं भूमि संरक्षण थीम पर शहर के प्रबुद्ध साहित्य एवं कला प्रेमियों ने भावाभिव्यक्ति से झील के बीच मचलती लहरों संग समा बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राफ़ा हार्ट क्लब के संरक्षक साहित्य एवं शिक्षा जगत के अंतरराष्ट्रीय  हस्ताक्षर स्वर्गीय डॉ. कुंवर बेचैन एवं पूर्व आकाशवाणी उप निदेशक स्वर्गीय माणिक आर्य की स्मृति में मौन के साथ हुई। समूचे कार्यक्रम…
Read More
error: Content is protected !!