पुलिसकर्मी के हफ्तावसूली का वीडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर| एक पुलिसकर्मी द्वारा होटल संचालक से हफ्तावसूली का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं।
वीडियो झल्लारा थाने के इंटालीखेड़ा पुलिस चौकी के कांस्टेबल रमेश मीणा का बताया जा रहा है। जो एक होटल पर बैठकर उसके संचालक से हफ्तावसूली को लेकर बातचीत कर रहा है। 2 मिनट 18 सैकण्ड के वीडियो में हैड कांस्टेबल रमेश मीणा होटल संचालक से अपने लिए तीन सौ रुपए तथा हैड कांस्टेबल के लिए पांच सौ रुपए की मांग कर रहा है। वह कह रहा है कि पास दूसरी होटल का संचालक भी उन्हें हर महीने हफ्ता देता आया है। वायरल वीडियो क्षेत्रीय पुलिस उप अधीक्षक सुधा पालीवाल तथा उनके जरिए पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा गया। जिसे पुलिस अधीक्षक विकाश शर्मा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस मामले की जांच उप अधीक्षक सुधा पालीवाल को सौंपी है। आरोप साबित होने पर पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अलग से की जाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!