हल्दीघाटी युवा महोत्सव का हुआ समापन
राजसमंद। राजस्थान युवा बोर्ड और जिला प्रशासन राजसमंद द्वारा विश्वास स्वरूपम नाथद्वारा में आयोजित हो रहे दो दिवसीय संभाग स्तरीय हल्दीघाटी युवा महोत्सव का शनिवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न दुर्लभ और विलुप्त होती कला प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचरण शर्मा ने कहा कि संभाग स्तरीय हल्दीघाटी युवा महोत्सव में सभी विभागों ने कार्यक्रम के आयोजन को एक चुनौती के रूप में लेकर सकारात्मक सहयोग के साथ अपने-अपने विभागों को दिए गए दायित्व का बखूबी निर्वहन किया। समापन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण…
