Breaking News

 स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में पत्रकार की अहम भूमिका: डॉ. शर्मा

 स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में पत्रकार की अहम भूमिका: डॉ. शर्मा

- देवऋषि नारद जयंती पर विश्व संवाद केन्द्र पर कार्यक्रम आयोजित उदयपुर, 06 मई। स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में पत्रकार की भूमिका महत्वपूर्ण है। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माना गया है। पत्रकार व लोकतंत्र दोनों ही एक-दूसरे के पूरक हैं। यह बात सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. कमलेश शर्मा ने शनिवार को विश्व संवाद केन्द्र उदयपुर में आद्य संवाददाता देवऋषि नारद जयंती पर आयोजित परिचर्चा में कही। ‘स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में मीडिया की भूमिका’ विषय पर आयोजित परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने कहा कि समाज व राष्ट्र के निर्माण में पत्रकार की…
Read More
6 वर्ष पूर्व मृत मेथीदेवी प्रशासन गांवों के संग शिविर व महंगाई राहत कैंप में फिर हुई जिन्दा

6 वर्ष पूर्व मृत मेथीदेवी प्रशासन गांवों के संग शिविर व महंगाई राहत कैंप में फिर हुई जिन्दा

मासूम पोती कोयल बोली मारी दादी भूत कोने जिन्दा है साब भीलवाड़ा, 6 मई। ग्राम पंचायत ईंरास में मेथी देवी पत्नि नन्दा जाट उम्र 76 वर्ष निवासी अपनी पोती कोयल जाट के साथ मंहगाई राहत केम्प में पहुँच कर शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी से बोली- मैं 6 साल से मरी हुई हुँ आज जिन्दा कर दो। कुछ क्षण के लिये सन्नाटा पसर गया। उपखण्ड अधिकारी ने पूछा माजी आप तो जिन्दा हो मेरे सामने हो क्या हो गया? साथ में आई पोती कोयल ने माजरा स्पष्ट करते हुये बताया कि मेरी दादी की जन्म दिनांक 01.01.1947 है । वर्ष 2017…
Read More
हल्दीघाटी युवा महोत्सव का हुआ समापन

हल्दीघाटी युवा महोत्सव का हुआ समापन

राजसमंद। राजस्थान युवा बोर्ड और जिला प्रशासन राजसमंद द्वारा विश्वास स्वरूपम नाथद्वारा में आयोजित हो रहे दो दिवसीय संभाग स्तरीय हल्दीघाटी युवा महोत्सव का शनिवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न दुर्लभ और विलुप्त होती कला प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचरण शर्मा ने कहा कि संभाग स्तरीय हल्दीघाटी युवा महोत्सव में सभी विभागों ने कार्यक्रम के आयोजन को एक चुनौती के रूप में लेकर सकारात्मक सहयोग के साथ अपने-अपने विभागों को दिए गए दायित्व का बखूबी निर्वहन किया। समापन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण…
Read More
अपराधी रणिया का एक और साथी गिरफ्तार

अपराधी रणिया का एक और साथी गिरफ्तार

पुलिस पर हमला कर हथियार लूटकर भागा था, रणिया और उसके हिस्ट्रीशीटर बेटे सहित 33 की तलाश में जंगल छान रही पुलिस उदयपुर। जिले के माण्डवा थाने के पुलिसकर्मियों को घेरकर उन पर हमला करने वाले अपराधी रणिया गैंग के एक और आरोपी को उदयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य आरोपी पुलिस की भनक लगते ही भाग छूटे। रणिया और उसके हिस्ट्रीशीटर बेटे सहित गैंग के अन्य 33 आरोपियों की तलाश में पुलिस जंगल छानने में लगी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मांडवा थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने सिरोही बॉर्डर के जंगलों में चलाए…
Read More
19 साल की उम्र में किया था नाबालिग से दुष्कर्म, तीन साल बाद 20 साल की सजा

19 साल की उम्र में किया था नाबालिग से दुष्कर्म, तीन साल बाद 20 साल की सजा

उदयपुर पोक्सो अदालत का फैसला, जांच अधिकारी के आधे—अधूरे दस्तावेज पेश करने पर लगाई फटकार उदयपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के एक आरोपी को उदयपुर की पोक्सो अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है। तीन साल पहले 19 साल के आरोपी ने 15 वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। मामले में कोर्ट में आधे—अधूरे दस्तावेज पेश करने पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए फलासिया थानाधिकारी को फटकार भी लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर की पोक्सो कोर्ट-2 ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फलासिया थाना क्षेत्र के आमलिया निवासी 19 वर्षीय प्रकाश पुत्र नकालाल को यह सजा…
Read More
पीएम मोदी 10 मई को आएंगे नाथद्वारा, करेंगे श्रीनाथजी दर्शन करेंगे

पीएम मोदी 10 मई को आएंगे नाथद्वारा, करेंगे श्रीनाथजी दर्शन करेंगे

आबूरोड में जनसभा को करेंगे संबोधित उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 मई को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। इस दिन वह नाथद्वारा में भगवान श्रीनाथजी के दर्शन सहित चार बड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी मोदी 10 मई को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। मोदी के चार बड़े कार्यक्रम रखे गए हैं। पीएम नाथद्वारा पहुंचकर श्रीनाथजी मंदिर के दर्शन करेंगे। उसके बाद सिरोही में विकास कार्य के कार्यक्रम के बाद माउंट आबू में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में विजिट करेंगे। आबूरोड में एक जनसभा को भी संबोधित भी करेंगे, जो मानपुर हवाई पट्टी क्षेत्र में आयोजित होगी। इसमें उदयपुर—जोधपुर…
Read More
दिव्यांग हसन ने चुनी मुश्किल राह, ताकि हर दिव्यांग को मिले रैम्प

दिव्यांग हसन ने चुनी मुश्किल राह, ताकि हर दिव्यांग को मिले रैम्प

कन्याकुमारी से सियाचीन तक की 5000 किलोमीटर की यात्रा पर व्हील चेयर से निकले, 'एक्सेसिबल वर्ल्ड कैंपेन’ अभियान के तहत चाहते हैं कि दिव्यांगों के लिए हर उस जगह रैम्प बने, जहां सीढ़ी हों  3000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके, बैटरी से चलने वाली व्हील चेयर से हर दिन 70 से 100 किलोमीटर का करते हैं सफर -सुभाष शर्मा उदयपुर। कन्याकुमारी से भारत पर निकले बिहार के गया मूल के केरल में रह रहे दिव्यांग 25 वर्षीय हसन इमाम 3 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर उदयपुर पहुंच चुके हैं। हसन इमाम ने अपनी यात्रा को 'एक्सेसिबल वर्ल्ड कैंपेन’…
Read More
उदयपुर के जगदीश मंदिर में मनाया पाटोत्सव, 80 साल बाद हुआ विष्णु महायज्ञ

उदयपुर के जगदीश मंदिर में मनाया पाटोत्सव, 80 साल बाद हुआ विष्णु महायज्ञ

उदयपुर। सत्रहवीं सदी के विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक उदयपुर के जगदीश मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी का 371 वां पाटोत्सव शुक्रवार को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में अस्सी साल बाद विष्णु महायज्ञ भी हुआ। वैशाख की बुद्ध पूर्णिमा पर मंदिर की ध्वजा भी बदली गई। मंदिर के पुजारी हेमेंद्र ने बताया कि यह आयोजन 371 वर्ष से लगातार मनाया जा रहा है, परंतु इस वर्ष इस समारोह को भव्यता देने के लिए साथ में विष्णु महायज्ञ का भी आयोजन किया गया। सात दिवसीय विष्णु महायज्ञ की शुक्रवार को पूर्णाहुति हुई। इससे पहले शुक्रवार सुबह मंदिर…
Read More
बीएमडब्ल्यू कार में लगी आग

बीएमडब्ल्यू कार में लगी आग

उदयपुर। यहां चीरवा टनल से पहले शुक्रवार को एक बीएमडब्ल्यू कार में अचानक आग लग गई। जिसमें सवार व्यक्ति आग फैलने से पहले ही बाहर निकल गया और बच गया। कार चालक के वहां से चले जाने से उसके मालिक का पता नहीं चला। बताया गया कि कार नाथद्वारा से उदयपुर आ रही थी। अचानक धुआं निकलने पर चीरवा टनल से आगे चालक ने कार रोकी और बाहर निकला कि कुछ ही सैकण्डों में आग फैल गई और कार पूरी तरह जल गई। राहगीरों ने कार के जलने की सूचना पुलिस को दी थी।
Read More
वल्लभनगर नगरपालिका का अधिसूचना जारी

वल्लभनगर नगरपालिका का अधिसूचना जारी

उदयपुर, 5 मई। राज्य सरकार के स्वायत शासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत वल्लभनगर ग्राम पंचायत को चतुर्थ श्रेणी की नगर पालिका घोषित किया गया है। स्वायत शासन विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिप हृदयेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस अधिसूचना के तहत ग्राम पंचायत वल्लभनगर की सीमा क्षेत्र में आने वाले राजस्व ग्राम वल्लभनगर, भानामगरा, उदाखेड़ा, कालीपहाड़ी व गुमानपुरा के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए सम्पूर्ण ग्राम पंचायत वल्लभनगर को नगर पालिका घोषित किया गया है। इस अधिसूचना के तहत ग्राम पंचायत के निर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं वार्ड पंच को नवगठित नगर पालिका…
Read More
error: Content is protected !!