Breaking News

आलम शाह ख़ान की याद में साहित्यिक विमर्श

आलम शाह ख़ान की याद में साहित्यिक विमर्श

उदयपुर में जुटे देश के ख्यातनाम साहित्यकार मजलूम, बेजूबान और हाशिये पर बैठे समाज के पक्ष में शाह का लेखन अविस्मरणीय :फारुक आफरीदी उदयपुर 17 मई। प्रसिद्ध कथाकार प्रोफ़ेसर आलम शाह ख़ान की याद में बुधवार को सूचना केंद्र सभागार में देश के ख्यातनाम साहित्यकारों ने विचार-विमर्श किया। इस  दौरान साहित्यिक और सांस्कृतिक सत्रों में उनकी कहानियों तथा कथा में नाटक के तत्व आदि विषयों पर चर्चा हुई। आलम शाह ख़ान यादगार कमेटी की संयोजक कथाकार तराना परवीन ने बताया कि कार्यक्रम में साहित्यकार फारुक आफरीदी, पल्लव, प्रबोध कुमार गोविल, असगर वजाहत आदि के साथ ही नगर के प्रबुद्ध साहित्यकार…
Read More
राजस्थान साहित्य अकादमी का पुरस्कार-सम्मान समारोह शुक्रवार को

राजस्थान साहित्य अकादमी का पुरस्कार-सम्मान समारोह शुक्रवार को

कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला देंगे पुरस्कार ओटीएस जयपुर में प्रदेश भर से जुटेंगे साहित्य प्रेमी उदयपुर 17 मई। राजस्थान साहित्य अकादमी का पुरस्कार-सम्मान समारोह 2022-23 हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (ओटीएस) जयपुर के भगवत सिंह मेहता सभागार में शुक्रवार 19 मई को अपराहन 3:30 बजे से आयोजित होगा। अकादमी सचिव बसंत सिंह सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम में कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कार वितरित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता साहित्यकार-चिंतक प्रोफेसर अपूर्वानंद होंगे एवं अध्यक्षता राजस्थान साहित्य अकादमी अध्यक्ष दुलाराम सहारण करेंगे। विशिष्ठ…
Read More
भीलवाड़ा में आठ साल की बालिका से रेप कर हत्या

भीलवाड़ा में आठ साल की बालिका से रेप कर हत्या

उदयपुर। भीलवाड़ा जिले के पंडेर क्षेत्र में आठ साल की एक बालिका से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के समय बालिका खेलने के लिए घर से निकली थी। दुष्कर्मी ने बालिका के साथ इस कदर बेरहमी की, जिससे उसके शरीर पर कई घाव बन गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पंडेर क्षेत्र में आठ साल की एक युवती लापता हो गई थी। जिसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी कि मंगलवार सुबह लहूलुहान शव गांव…
Read More
उदयपुर में 112 पत्रकारों को रियायती दर पर मिलेंगे भूखंड, लॉटरी निकाली

उदयपुर में 112 पत्रकारों को रियायती दर पर मिलेंगे भूखंड, लॉटरी निकाली

उदयपुर। मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2010-11 के तहत उदयपुर के 112 पत्रकारों के लिए भूखंड आवंटन के लिए मंगलवार को नगर विकास प्रन्यास ने लॉटरी निकाली। यहां चित्रकूटनगर स्थित सामुदायिक भवन में ई-लॉटरी संपन्न हुई। प्रन्यास सचिव नितेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि बारह साल पहले की प्रक्रिया के तहत चयनित 112 पत्रकारों को वाड़ा गांव ढीकली में भूखंड आवंटित होंगे। प्रन्यास सचिव ने वंचित पत्रकारों के लिए भी नई योजना की मंजूरी के लिए जयपुर भेजे गए प्रस्ताव की जानकारी दी और बताया कि जल्द ही वंचित अन्य पत्रकारों की भी आवासीय समस्या दूर हो सकेगी । इस…
Read More
उदयपुर के गोवर्धनविलास में चल रहा था अवैध कॉल सेंटर, 16 युवक—युवती गिरफ्तार

उदयपुर के गोवर्धनविलास में चल रहा था अवैध कॉल सेंटर, 16 युवक—युवती गिरफ्तार

उदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास क्षेत्र में चल रहे अवैध कॉल सेंटर पर उदयपुर जिला स्पेशल टीम (डीएसटी)ने छापा मारते हुए सोलह युवक—युवतियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग एक होटल में खोले गए अवैध कॉल सेंटर से विदेशी लोग विशेषत: अमेरिकन्स से संपर्क कर उन्हें लोन देने के नाम पर ठगी कर रहे थे। इससे पहले भी उदयपुर पुलिस तीन बार इस तरह के अवैध कॉल सेंटर के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार अवैध कॉल सेंटर के जरिए ठगी का यह धंधा गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के होटल अन्नपूर्णा से चल रहा था। जहां से सोलह युवक—युवतियों…
Read More

बकरा चुराने वाले युवक को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छुड़ाया उदयपुर। जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने बकरा चोरी करने वाले एक युवक को पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। घटनाक्रम का वीडियो वायरल होते हुए पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के चंगुल से छुड़वाया। चोरी के मामले में उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कुराबड़ थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव रामज निवासी भगवत सिंह पुत्र लाल सिंह गांव के बाहर सड़क किनारे पहाड़ी…
Read More
एयरपोर्ट पर फेक आइडी के साथ पकड़ा गया युवक

एयरपोर्ट पर फेक आइडी के साथ पकड़ा गया युवक

लालच पड़ा महंगा, आधी कीमत पर टिकट मिलने पर बना ली थी फेक आईडी, जा रहा था मुम्बई उदयपुर। यहां एक व्यक्ति को उसका लालच भारी पड़ गया। उदयपुर से मुम्बई जाने के लिए एयर टिकट आधी कीमत में दूसरे व्यक्ति के नाम मिलने पर उसने फेक आईडी बना ली और एयरपोर्ट पहुंच गया। पहली जांच से वह निकल गया लेकिन जब दूसरी जांच हुई तो वहां पकड़ा गया। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसकी शिकायत डबोक थाना पुलिस की दी और यात्रा से पहले उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। डबोक थानाधिकारी चेलसिंह ने बताया कि एयरपोर्ट मैनेजर ने प्रियांक…
Read More
जिला युवा उत्सव 10 जून को

जिला युवा उत्सव 10 जून को

उदयपुर, 16 मई। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव 2023 कार्यक्रम का आयोजन 10 जून को पेसिफिक विश्वविद्यालय प्रतापनगर में होगा। जिला युवा अधिकारी शुभम पूर्बिया ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा शक्ति से जनभागीदारी के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा दृष्टिकोण में 2047 के भारत की परिकल्पना एवं प्रधानमंत्री द्वारा दिए अमृत काल के पंच प्रण पर रोशनी डालना है। कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला (पेंटिंग), स्वलिखित कविता, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण व सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। भाषण प्रतियोगिता में…
Read More
दीव आर्ट एक्जीबिशन में उदयपुर की नीलोफर की 10 पेंटिंग्स होंगी शामिल

दीव आर्ट एक्जीबिशन में उदयपुर की नीलोफर की 10 पेंटिंग्स होंगी शामिल

उदयपुर, 16 मई। बाल भवन बोर्ड दीव की ओर से दीव में 17 से 20 मई तक आयोजित होने वाली आर्ट एक्जीबिशन में उदयपुर की चित्रकार नीलोफर मुनीर की कलाकृतियों को सम्मिलित किया गया है। बाल भवन बोर्ड के निदेशक प्रेमजीत बरिन ने बताया कि जी-20 आरआईआईजी कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजित इस कला प्रदर्शनी में नीलोफर की 10 कृतियों को शामिल किया गया है। नीलोफर इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिये दीव पहुंच चुकी है। गौरतलब है कि प्रतिभावान चित्रकार नीलोफर मुनीर उदयपुर के विद्या भवन में चित्रकला विभाग की प्राध्यापिका है और विभिन्न कलाप्रदर्शनियों में शिरकत कर उदयपुर…
Read More
कलक्टर ने सूचना केन्द्र में वाचनालय जीर्णोद्धार कार्य का किया लोकार्पण

कलक्टर ने सूचना केन्द्र में वाचनालय जीर्णोद्धार कार्य का किया लोकार्पण

कहा- युवाओं को अध्ययन की बेहतर सुविधाएं देना ही सरकार का लक्ष्य उदयपुर, 16 मई। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अधीन शहर के मोहता पार्क स्थित सूचना केन्द्र में वाचनालय जीर्णोद्धार का लोकार्पण मंगलवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा एवं रवीन्द्र हैरियस प्राइवेट लिमिटेड (चौकसी ग्रुप) की सीएसआर हेड नम्रता चौकसी के आतिथ्य में हुआ। कलक्टर ने इस विशेष सहयोग के लिए चौकसी ग्रुप का आभार जताते हुए कहा कि रविंद्र हैरियस प्राइवेट लिमिटेड (चौकसी ग्रुप) द्वारा सीएसआर मद से 15 लाख की लागत से सूचना केन्द्र में उपलब्ध कराए उत्कृष्ट फर्नीचर और रेक्स आदि की व्यवस्था की गई है…
Read More
error: Content is protected !!