Breaking News

पिता की हत्या का आरोपी बेटा अहमदाबाद से गिरफ्तार

पिता की हत्या का आरोपी बेटा अहमदाबाद से गिरफ्तार

उदयपुर। मामूली कहासुनी होने पर पिता पर जलती लकड़ी से हमला कर उनकी हत्या के बाद फरार आरोपी बेटे को डूूंगरपुर जिला पुलिस ने बुधवार को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार डूंगरपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के चक महुडी गांव का था। जहां 9 मई की रात मामूली कहासुनी पर अपने घर के आंगन में बैठे शिवा मनात (50) पर बेटे सुनील ने मामूली कहासुनी के बाद चूल्हे में खाना पकाने के लिए जलाई लकड़ी से हमला कर दिया। जिसके बाद सुनील फरार हो गया। घटना में शिवा मनात की घटनास्थल पर ही मौत हो…
Read More
पीयर्स इंडिया लिमिटेड के निदेशक आलोक त्रिपाठी को सात साल की कैद

पीयर्स इंडिया लिमिटेड के निदेशक आलोक त्रिपाठी को सात साल की कैद

चिटफंड के मामले में चित्तौड़गढ़ की अदालत में सुनाया फैसला उदयपुर। चिटफंड के चार साल पुराने मामले में चित्तौड़गढ़ की अदालत ने बुधवार को सुनाए महत्वपूर्ण फैसले में पीयर्स इंडिया लिमिटेड के निदेशक आलोक त्रिपाठी को सात साल की कैद तथा अस्सी हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन सूत्रों के अनुसार पीयर्स इंडिया कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक आलोक त्रिपाठी के खिलाफ 2 अप्रैल 2019 को कंकूबाई ने अदालत में परिवाद पेश किया था। पीयर्स इंडिया कारपोरेशन रियल स्टेट के नाम से बिजनेस और स्कीम के जरिए परिचालन और इन्वेस्ट का काम करवाती है। जो लोगों से किस्तों में धनराशि…
Read More
यूडीएच के दलाल लोकेश का नेटवर्क : आईएएस—आईपीएस समेत 65 आॅफिसर्स से लिंक

यूडीएच के दलाल लोकेश का नेटवर्क : आईएएस—आईपीएस समेत 65 आॅफिसर्स से लिंक

दलाल के घर से बरामद 150 फाइलें, 24 फाइलें कांग्रेस नेता के बेटे की उदयपुर। स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग(यूडीएच) के अधिकारियों के नाम 12 लाख रुपए की घूस लेते गिरफ्तार दलाल लोकेश जैन के घर से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 150 फाइलें बरामद की हैं। जिनमें से 24 फाइलें कांग्रेस नेता के एक बेटे की हैं। साथ ही पता चला है कि दलाल लोकेश के आईएएस, आईपीएस सहित 65 आॅफिसर्स से संबंध थे, जिनका संबंध उदयपुर से रहा है। एसीबी सूत्रों ने बताया कि दलाल के जिन अधिकारियों से संबंध उजागर किए, उनमें 10 आईएएस, 15…
Read More
ओड़ा रेलवे पुल ब्लास्ट के दो आरोपी अदालत में पेश

ओड़ा रेलवे पुल ब्लास्ट के दो आरोपी अदालत में पेश

एटीएस अजमेर जेल से लेकर आई उदयपुर, भारी सुरक्षा के बीच में कोर्ट में किया पेश उदयपुर,। जिले के जावरमाइंस क्षेत्र में रेलवे के ओडा ब्रिज ब्लास्ट मामले के दो आरोपियों को राजस्थान एटीएस ने उदयपुर की अदालत में पेश किया। अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से बुधवार को एटीएस ओड़ा ब्रिज ब्लास्ट के दो आरोपियों को उदयपुर लेकर पहुंची। उन्हें यहां अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय क्रम—2 में पेश किया। इस बीच समूचा कोर्ट परिसर छावनी बना रहा। अदालत ने दोनों की न्यायिक अवधि बढ़ा दी। जिले के जावर माइंस इलाके में नवंबर माह में ओडा ब्रिज पर उदयपुर —असरवा…
Read More
उदयपुर की सेंट्रल जेल में कैदियों से मिले 2 मोबाइल और गांजा

उदयपुर की सेंट्रल जेल में कैदियों से मिले 2 मोबाइल और गांजा

जेल में सुरक्षा और व्यवस्था की खुली पोल, जेलर-जेल प्रहरियों की भूमिका पर उठ रहे सवाल उदयपुर। सेन्ट्रल जेल उदयपुर की बुधवार सुबह छह बजे पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के निर्देश पर अचानक जांच की गई। इस दौरान जेल के अंदर कैदियों से 2 मोबाइल, 1 सिम और 30 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस खुलासे ने सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े किए हैं। पुलिस की कार्रवाई ने जेल की कमजोर और लचर सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी। जिसको लेकर ड्यूटी पर तैनात जेलर और जेल प्रहरियों की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई।…
Read More
सरपंच पुत्र ने शराब के नशे में मकान पर चढ़ाया ट्रेक्टर  

सरपंच पुत्र ने शराब के नशे में मकान पर चढ़ाया ट्रेक्टर  

उदयपुर। जिले के परसाद थाना क्षेत्र के पारेई गांव में सरपंच के बेटे ने शराब के नशे में एक मकान पर ट्रेक्टर चढ़ा दिया। मकान मालकिन महिला ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कराया था। मिली जानकारी के अनुसार पारेई गांव की रेखा पत्नी धनराज मीणा ने ग्राम पंायत खरबर बी के सरपंच जीवतराम मीणा के बेटे उमेश उर्फ होमेश मीणा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने बताया, मंगलवार को सरपंच का बेटा उमेश शराब के नशे में ट्रेक्टर लेकर आया और उसके मकान की दीवार तोड़ दी। उसे रोका तो उसने बाड़े तथा मकान की दूसरी अन्य…
Read More
जलदाय विभाग के एसई विपिन जैन निलंबित

जलदाय विभाग के एसई विपिन जैन निलंबित

जल—जीवन मिशन में किया था बड़ा फर्जीवाड़ा उदयपुर। जल—जीवन मिशन में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े के मामले में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। विपिन जैन के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने जल—जीवन मिशन योजना की गाइड लाइन को ताक में रखते हुए 11 मंजिला एक बिल्डिंग के 600 फ्लैट्स को इस योजना में शामिल कर तकनीकी स्वीकृति जारी करवाने के लिए अनुचित प्रयास किए थे। भ्रष्टाचार, राजकार्य में अनियमितताएं ओर पद के दुरुपयोग करने को लेकर जलदाय विभाग के उप शासन सचिव गोपाल सिंह ने विपिन जैन के…
Read More
मरूधरा का मान स्वच्छता सम्मान कार्यक्रम में उदयपुर को मिले 4 पुरस्कार

मरूधरा का मान स्वच्छता सम्मान कार्यक्रम में उदयपुर को मिले 4 पुरस्कार

उदयपुर 17 मई। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) निदेशालय के तत्वावधान में बुधवार को  इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान जयपुर में आयोजित मरुधरा का मान स्वच्छता सम्मान कार्यक्रम 2023 में उदयपुर को 4 पुरस्कार प्राप्त हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार व अन्य गणमान्य अतिथियों ने यह पुरस्कार प्रदान किये। उदयपुर की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक अरूण चौहान व खेरवाड़ा सरपंच लक्ष्मी देवी अहारी ने यह पुरस्कार प्राप्त कर उदयपुर को गौरवान्वित किया। जिले ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत अर्जित उपलब्धियां के राज्य…
Read More
महंगाई के साथ राहत के साथ निपट रहे है वर्षों पुराने विवाद

महंगाई के साथ राहत के साथ निपट रहे है वर्षों पुराने विवाद

40 वर्षों बाद मिला मालिकाना हक उदयपुर 17 मई। राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रशासन गाँवों के संग एवं महंगाई राहत शिविर में एक ओर जहां महंगाई से राहत प्रदान की जा रही है वहीं वर्षों पुराने प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर कई जनापयोगी कार्यों को भी पूरा किया जा रहा है। ऋषभदेप के ग्राम पंचायत किकावत में आयोजित कैंप में उपखण्ड अधिकारी श्रवण सिंह राठौड के प्रयासों से परिवादी को 40 वर्षों बाद मालिकाना हक दिलाया। विकावत सरपंच चम्पालाल एवं पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार मीणा, वार्डपंच एवं गाँव मुखिया ने शिविर में अवगत कराया कि करीब…
Read More
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी आज उदयपुर में

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी आज उदयपुर में

उदयपुर, 17 मई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी गुरुवार 18 मई को अपराह्न 3.30 बजे राजकीय वाहन से उदयपुर पहुंचकर मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। डॉ. जोशी शाम 5 बजे आरएनटी महाविद्यालय में आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे तथा शाम 6.30 बजे राजकीय वाहन से नाथद्वारा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। आरएनटी के विकास मे सहयोगी दानवीरों का सम्मान आज उदयपुर, 17 मई। शहर के प्रमुख आरएनटी महाविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक आरएनटी के विभिन्न विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करने वाले दानवीरों का सम्मान समारोह 18 मई को शाम 4 बजे आयोजित…
Read More
error: Content is protected !!