Breaking News

युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जिले में मेगा जॉब फेयर 7 जून को

युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जिले में मेगा जॉब फेयर 7 जून को

आशार्थियों के ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के लिए क्यूआर कोड जारी अब तक 8 विभिन्न सेक्टर की 35 कंपनियों ने 7 हजार से अधिक वेकेंसी पर नियुक्ति के लिए जताई इच्छा भीलवाड़ा, 2 जून। राजस्थान सरकार के बजट घोषणा के अनुरूप युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जिले में एक दिवसीय मेगा जॉब फेयर आगामी 7 जून को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रताप नगर में आयोजित किया जाएगा। सहायक निदेशक श्री मुकेश गुर्जर ने बताया कि आशार्थियों के ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के लिए क्यूआर कोड जारी कर दिया गया हैं अभ्यर्थी क्यूआर…
Read More
जन्म दिवस एवं दसवीं कक्षा में 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर जरूरतमंदो को कराया भोजन

जन्म दिवस एवं दसवीं कक्षा में 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर जरूरतमंदो को कराया भोजन

राजसमंद जिले के विधिक सेवा प्राधिकरण में पद स्थापित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार वैष्णव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उनके सुपुत्र उद्धव वैष्णव के आज जन्म दिवस  एवं आज ही दसवीं कक्षा के घोषित परिणाम में 91.5 प्रतिशत अंक हासिल करने के उपलक्ष में जरूरतमंदों को दिनांक 2.6.2023 को इंदिरा रसोई के माध्यम से भोजन करवाने का पुनीत कार्य किया गया।जिसके संपूर्ण खर्च का वहन  स्वयं न्यायाधीश द्वारा किया गया।
Read More
धर्म परिवर्तन की शर्त नहीं मानी तो दी धमकी—बोला दिल्ली के साक्षी जैसा हाल कर देगा

धर्म परिवर्तन की शर्त नहीं मानी तो दी धमकी—बोला दिल्ली के साक्षी जैसा हाल कर देगा

पुलिस ने युवक के साथ उसके भाई और पिता को किया गिरफ्तार, अदालत में पीड़िता पर कमेंट पास करने पर लोगों ने जमकर की धुनाई उदयपुर। धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर युवती को जान से मारने की धमकी देने वाले का मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी युवक मोहम्मद आसिफ भुट्टो, उसके भाई खालिद और पिता अब्दुल रजाक को गिरफ्तार कर लिया। अंबामाता थाना पुलिस जब तीनों को गुरुवार दोपहर अदालत में पेश करने पहुंची तो वहां पहले से मौजूद भीड़ ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। माहौल बिगड़ता देख कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। भारी…
Read More
गाड़ी में तोड़फोड़ व मारपीट कर जेवरात लूट के मामले में मसाला गैंग का मुख्य सरगना व 03 सहयोगी गिरफ्तार 

गाड़ी में तोड़फोड़ व मारपीट कर जेवरात लूट के मामले में मसाला गैंग का मुख्य सरगना व 03 सहयोगी गिरफ्तार 

थाना गोगुन्दा। दिनांक 29.05.2023 को प्रार्थी सिमरनजीत सिंह ने रिपोर्ट पेश की कि रात्री 03.30 ए.एम. पर झिण्डोली रामा मार्ग पर कुछ युवको ने हमारे साथ मारपीट कर हमारी गाडी को नुकसान पहुंचाया व जेवरात छिन लिये। जिस पर प्रकरण संख्या 202/2023 धारा 323, 341, 394, 427 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्माके निर्देशानुसार श्रीमती रंजीता शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व भुपेन्द्र वृताधिकारी वृत गिर्वाके सुपरविजन में कमलेन्द्र सिंह थानाधिकारी, गोगुन्दा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी…
Read More
मेवाड धाम में 3 जून को सजेगा खाटू धाम नरेश का भव्य दरबार

मेवाड धाम में 3 जून को सजेगा खाटू धाम नरेश का भव्य दरबार

-बेंगलुर-कोलकाता विमान से आ रही है पुष्प श्रृंगार सामग्री -भक्तगण भी अपनी थाली से प्रभु की आरती कर पाएंगे -संध्या के दौरान निशान यात्रा भी होगी आकर्षण का केंद्र उदयपुर। श्री खाटू श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली श्री खाटू श्याम भजन संध्या 3 जून यहां टाउनहॉल में आयोजित होगी। रात्रि 8 बजे से प्रारम्भ होने वाली भजन संध्या प्रभु ईच्छा तक चलेगी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रभु श्याम का शीश धर्म नगरी उदयपुर पधार रहा है। प्रभु के लिए दरबार में जहां छप्पन भोग धराए जाएंगे वहीं भक्तों के लिए भंडारे की…
Read More
शिल्पग्राम में 10 दिवसीय “भरतनाट्यम” कार्यशाला का शुभारंभ

शिल्पग्राम में 10 दिवसीय “भरतनाट्यम” कार्यशाला का शुभारंभ

उदयपुर, 1 जून । पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित “भरतनाट्यम” कार्यशाला का गुरूवार को शिल्पग्राम में  शुभारम्भ हुआ। विशेषज्ञ श्रीमती पूजा  नाथावत के निर्देशन में शहर के जिज्ञासु भरतनाट्यम की विधा को सीख रहे हैं l आज सुबह  10 बजे से 1 बजे तक चली इस कार्यशाला में भरतनाट्यम शैली के नमस्कारम , दुर्गा स्तुति, सम्म्युथा हस्त श्लोका और असम्म्युथा हस्त श्लोका का प्रशिक्षण दिया और तट अडवू, परवल अडवू  एवं देवता हस्त  की जानकारी दी गई ।  इस कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलन से हुआ। केंद्र की ओर से प्रतिभागियों का स्वागत किया । प्रभारी हेमंत…
Read More
13 साल की टीबी से पीड़ित को चिकित्सालय ले जाकर भर्ती करवाया

13 साल की टीबी से पीड़ित को चिकित्सालय ले जाकर भर्ती करवाया

बाल कल्याण समिति ने लिया संज्ञान जागरूकता के अभाव में व लगातार खांसी के प्रकोप में टी.बी से संक्रमित होने के खतरे रहते है। इसके लिए राज्य व केंद्र स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा जागरूकता लाने का प्रयास किया जाता है एवं ग्रामीण स्तर पर ए.एन.एम, आशा सहयोगिनी के द्वारा भी विशेष रूप से सर्वे किया जाता है। इसके बाद भी टी बी के केस आते है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी के द्वारा टी.बी की जांच के लिए हाल ही में नाथद्वारा जिला चिकित्सालय में विशेष मशीन लगवाई तथा टी.बी के मरीजों को विशेष सहयोग किया है। उन्होने…
Read More
राजसमंद के गांव मोलेला में बनेगा शिल्पग्राम

राजसमंद के गांव मोलेला में बनेगा शिल्पग्राम

राजसमंद। मिट्टी से लोक देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाने में अंतर्राष्ट्रीय पहचान रखने वाले मोलेला गांव में अब शिल्पग्राम (शिल्पबाड़ी) की स्थापना होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी स्थापना व अन्य कार्यों के लिए 2.55 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। यह गांव खमनोर तहसील में स्थित है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस निर्णय से मोलेला के शिल्पकर्मी अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन कर बिक्री कर सकेंगे। यहां अपने कौशल से भावी पीढ़ियों को भी प्रशिक्षित कर सकेंगे। इससे युवाओं में कला के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। शिल्पबाड़ी में सेमिनार हॉल, प्रदर्शनी हॉल, कैफेटैरिया व अन्य सुविधाएं भी विकसित हांेगी। देवी-देवताओं का माटी…
Read More
निर्जला एकादशी पर भगवान जगदीश के किए दर्शन, खूब किया दान पुण्य

निर्जला एकादशी पर भगवान जगदीश के किए दर्शन, खूब किया दान पुण्य

उदयपुर। मान्यता है निर्जला एकादशी के दिन उपवास रखने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में सौभाग्य और धन वृद्धि करती हैं। इस व्रत को करने से प्राणी की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है,आध्यत्मिक ऊर्जा का विकास होता है और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है। सनातन धर्म में 24 एकादशी होती हैं। सभी का अपना महत्व होता है, लेकिन ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को पड़ने वाली निर्जिला एकादशी का विशेष महत्व माना जाता। इस एकादशी में पानी पीना पूर्णतया वर्जित है। यही वजह है कि इस एकादशी…
Read More
अवैध खनन की शिकायत पर मौके पर पहुंची खान विभाग की टीम

अवैध खनन की शिकायत पर मौके पर पहुंची खान विभाग की टीम

उदयपुर 31 मई। जिले की गिर्वा तहसील के कानपुर खेडा ग्राम पंचायत के खरबड़िया माइन्स क्षैत्र में कार्यालय द्वारा खनिज रॉक फॉस्फेट के अवैध खनन, निर्गमन व भण्डारण के बारे में शिकायत मिलने पर खान एवं भू विज्ञान विभाग के खनि अभियंता उदयपुर कार्यालय की टीम द्वारा जांच की गई। खनि अभियंता ने बताया कि जांच के दौरान क्षेत्र में कोई व्यक्ति, मशीन, वाहन इत्यादि अवैध खनन व परिवहन करते हुए नहीं पाये गए और क्षेत्र में घुमफिरकर देखने पर जगह जगह आरएसएमएम की मान्स के पुराने मलबे में छोटे बड़े गढ्ढे किये गये है। खनिज निकालने के गढ्ढो तक…
Read More
error: Content is protected !!