Breaking News

शिल्पग्राम में 10 दिवसीय “भरतनाट्यम” कार्यशाला का शुभारंभ

शिल्पग्राम में 10 दिवसीय “भरतनाट्यम” कार्यशाला का शुभारंभ

उदयपुर, 1 जून । पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित “भरतनाट्यम” कार्यशाला का गुरूवार को शिल्पग्राम में  शुभारम्भ हुआ। विशेषज्ञ श्रीमती पूजा  नाथावत के निर्देशन में शहर के जिज्ञासु भरतनाट्यम की विधा को सीख रहे हैं l आज सुबह  10 बजे से 1 बजे तक चली इस कार्यशाला में भरतनाट्यम शैली के नमस्कारम , दुर्गा स्तुति, सम्म्युथा हस्त श्लोका और असम्म्युथा हस्त श्लोका का प्रशिक्षण दिया और तट अडवू, परवल अडवू  एवं देवता हस्त  की जानकारी दी गई ।  इस कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलन से हुआ। केंद्र की ओर से प्रतिभागियों का स्वागत किया । प्रभारी हेमंत…
Read More
13 साल की टीबी से पीड़ित को चिकित्सालय ले जाकर भर्ती करवाया

13 साल की टीबी से पीड़ित को चिकित्सालय ले जाकर भर्ती करवाया

बाल कल्याण समिति ने लिया संज्ञान जागरूकता के अभाव में व लगातार खांसी के प्रकोप में टी.बी से संक्रमित होने के खतरे रहते है। इसके लिए राज्य व केंद्र स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा जागरूकता लाने का प्रयास किया जाता है एवं ग्रामीण स्तर पर ए.एन.एम, आशा सहयोगिनी के द्वारा भी विशेष रूप से सर्वे किया जाता है। इसके बाद भी टी बी के केस आते है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी के द्वारा टी.बी की जांच के लिए हाल ही में नाथद्वारा जिला चिकित्सालय में विशेष मशीन लगवाई तथा टी.बी के मरीजों को विशेष सहयोग किया है। उन्होने…
Read More
राजसमंद के गांव मोलेला में बनेगा शिल्पग्राम

राजसमंद के गांव मोलेला में बनेगा शिल्पग्राम

राजसमंद। मिट्टी से लोक देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाने में अंतर्राष्ट्रीय पहचान रखने वाले मोलेला गांव में अब शिल्पग्राम (शिल्पबाड़ी) की स्थापना होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी स्थापना व अन्य कार्यों के लिए 2.55 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। यह गांव खमनोर तहसील में स्थित है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस निर्णय से मोलेला के शिल्पकर्मी अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन कर बिक्री कर सकेंगे। यहां अपने कौशल से भावी पीढ़ियों को भी प्रशिक्षित कर सकेंगे। इससे युवाओं में कला के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। शिल्पबाड़ी में सेमिनार हॉल, प्रदर्शनी हॉल, कैफेटैरिया व अन्य सुविधाएं भी विकसित हांेगी। देवी-देवताओं का माटी…
Read More
निर्जला एकादशी पर भगवान जगदीश के किए दर्शन, खूब किया दान पुण्य

निर्जला एकादशी पर भगवान जगदीश के किए दर्शन, खूब किया दान पुण्य

उदयपुर। मान्यता है निर्जला एकादशी के दिन उपवास रखने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में सौभाग्य और धन वृद्धि करती हैं। इस व्रत को करने से प्राणी की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है,आध्यत्मिक ऊर्जा का विकास होता है और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है। सनातन धर्म में 24 एकादशी होती हैं। सभी का अपना महत्व होता है, लेकिन ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को पड़ने वाली निर्जिला एकादशी का विशेष महत्व माना जाता। इस एकादशी में पानी पीना पूर्णतया वर्जित है। यही वजह है कि इस एकादशी…
Read More
अवैध खनन की शिकायत पर मौके पर पहुंची खान विभाग की टीम

अवैध खनन की शिकायत पर मौके पर पहुंची खान विभाग की टीम

उदयपुर 31 मई। जिले की गिर्वा तहसील के कानपुर खेडा ग्राम पंचायत के खरबड़िया माइन्स क्षैत्र में कार्यालय द्वारा खनिज रॉक फॉस्फेट के अवैध खनन, निर्गमन व भण्डारण के बारे में शिकायत मिलने पर खान एवं भू विज्ञान विभाग के खनि अभियंता उदयपुर कार्यालय की टीम द्वारा जांच की गई। खनि अभियंता ने बताया कि जांच के दौरान क्षेत्र में कोई व्यक्ति, मशीन, वाहन इत्यादि अवैध खनन व परिवहन करते हुए नहीं पाये गए और क्षेत्र में घुमफिरकर देखने पर जगह जगह आरएसएमएम की मान्स के पुराने मलबे में छोटे बड़े गढ्ढे किये गये है। खनिज निकालने के गढ्ढो तक…
Read More
शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में थर्स्टी क्रो रिटर्न्स  नाटक का मंचन 4 जून को

शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में थर्स्टी क्रो रिटर्न्स  नाटक का मंचन 4 जून को

उदयपुर. 31 मई 2023 ।   पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर की ओर से शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के तहत 4 जून, रविवार को थर्स्टी क्रो रिटर्न्स  नाटक का मंचन किया जाएगा। इस नाटक को मनीष जोशी ने लिखा है । पश्चिम बंगाल के नाट्य निर्देशक सुवोजित बंद्योपाध्याय द्वारा निर्देशित यह नाटक थिएटर शाइन नाट्य संस्था हुगली द्वारा तैयार किया गया है । थर्स्टी क्रो रिटर्न्स एक बच्चों का नाटक है जिसमें वयस्क कलाकार अभिनय कर रहे हैं । इस नाटक में प्रदूषण के मुद्दे भी उठाए गए है । मनोरंजन के साथ यह नाटक इंसान के…
Read More
भीलवाड़ा जिला अवैध खनन कर्ताओं के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने एवं पेनल्टी राशि वसूलने में प्रथम स्थान पर

भीलवाड़ा जिला अवैध खनन कर्ताओं के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने एवं पेनल्टी राशि वसूलने में प्रथम स्थान पर

जिले में अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण की रोकथाम, खनन गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित कुल 704 प्रकरण बनाकर 7.71 करोड़ रू की राशि वसूली भीलवाड़ा, 31 मई। जिले में अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण की रोकथाम, खनन गतिविधियों की मॉनिटरिंग तथा पर्यावरण सरंक्षण हेतु किये गये कार्यों की समीक्षा के लिए गठित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी ने खनिज बजरी के स्टॉक की चैकिंग किये जाने निर्देश दिये। परिवहन विभाग…
Read More
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिया मेवाड़ आने का न्यौता

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिया मेवाड़ आने का न्यौता

आधे घंटे की मुलाकात के दौरान मेवाड़ के विभिन्न ऐतिहासिक-समसामयिक मुद्दों पर मंथन हुआ उदयपुर। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। लक्ष्यराज सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी को महाराणा प्रताप का प्रतीक चिह्न भेंट किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच हुई इस आधे घंटे की मुलाकात के दौरान मेवाड़ के विभिन्न ऐतिहासिक और समसामयिक मुद्दों पर मंथन हुआ। महाराणा प्रताप सहित मेवाड़ के अन्य प्रतापी महाराणाओं के त्याग, बलिदान, शौर्य, पराक्रम पर…
Read More
भारत की भू-राजनीति विषय पर हुआ ब्रिगेडियर हर्षवर्धन सिंह का गाइड व्याख्यान

भारत की भू-राजनीति विषय पर हुआ ब्रिगेडियर हर्षवर्धन सिंह का गाइड व्याख्यान

उदयपुर, 30 मई(ब्यूरो)। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर की ओर से आयोजित वार्षिक गाइड ओरिएंटेशन प्रोग्राम में 1987 बैच के इण्डियन आर्मी ऑफिसर ब्रिगेडियर हर्षवर्धन सिंह ने 'भारत की भू-राजनीति' पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए सिटी पेलेस म्यूज़ियम के गाइड्स को मेवाड़ के ऐतिहासिक ज्ञान का संग्रह बताया । ब्रिगेडियर ने भारत की भू-राजनीति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत की सीमाओं को परिभाषित किया। पुराणों में पाए जाने वाले जम्बूद्वीप के वर्णन को सविस्तार समझाते हुए अखण्ड भारत का मानचित्र और वर्तमान में देशों की जानकारियां प्रदान की। भारत की 15106.7 किलोमीटर की सीमा के साथ लगने…
Read More
आम आदमी पार्टी 3 जून को उदयपुर में निकालेगी तिरंगा यात्रा

आम आदमी पार्टी 3 जून को उदयपुर में निकालेगी तिरंगा यात्रा

उदयपुर। विधानसभा चुनाव से पहले ही उदयपुर में आम आदमी पार्टी सक्रिय हो गई है। आगामी तीन जून को आम आदमी पार्टी उदयपुर में संभागीय तिरंगा यात्रा  निकालेगी। पार्टी के जिला सचिव ओमप्रकाश श्रीमाली ने बताया की जयपुर में 27 मई को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक व प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल ने उदयपुर शहर व ग्रामीण के पदाधिकारीगणों को जयपुर में शपथ दिलाई थी। उनके उदयपुर लौटने पर मंगलवार को यहां स्वागत समारोह रखा गया। उन्हें माला व पार्टी की टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह के दौरान पदाधिकारीगणो से संवाद कर पार्टी के प्रचार प्रसार की रूपरेखा पर…
Read More
error: Content is protected !!