जिला परिषद् की विशेष साधारण सभा में राजीव गांधी जल संचय योजना-द्वितीय चरण एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 की डीपीआर का अनुमोदन
उदयपुर, 15 जून। जिला प्रमुख श्रीमती ममता पंवार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला परिषद् सभागार में विशेष साधारण सभा में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 एवं राजीव गांधी जल संचय योजना द्वितीय चरण की डीपीआर एवं महात्मा गांधी नरेगा के श्रम बजट वर्ष 2023-24 का सर्वसम्मति अनुमोदन किया गया। अधीक्षण अभियंता अतुल जैन ने बताया कि जलग्रहण विकास, वन, कृषि, उद्यानिकी, पीएचईडी, जल संसाधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज व भू-जल विभाग द्वारा जिले में कुल 20 ब्लॉक के 352 गांवों में राजीव गांधी जल संचय योजना द्वितीय चरण अन्तर्गत जल संग्रहण एवं संरक्षण के कार्य यथा एनीकट, एमपीटी,…
