पत्रकार सुरक्षा अधिनियम पर मुख्यमंत्री ने दिए सकारात्मक संकेत
जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान ‘जार’ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा एवं पदाधिकारियों की उदयपुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात उदयपुर, 14 जून। पत्रकार सुरक्षा अधिनियम प्रदेश में लागू किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मानसून सत्र के दौरान इस अधिनियम को लागू कराए जाने को लेकर चर्चा होगी। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने उदयपुर के वरिष्ठ पत्रकारों तथा जार सदस्यों के साथ उदयपुर में मुख्यमंत्री से इस संदर्भ में मुलाकात कर आग्रह किया। पत्रकार सुरक्षा के साथ उन्होंने अन्य लंबित मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान…
