एलिवेटेड रोड के आसपास प्रगतिरत पेचवर्क कार्य का निगम उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण
उदयपुर। शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं आवागमन को सुगम बनाने के लिए एलिवेटेड रोड के आसपास चल रहे पेच वर्क कार्य का शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर उपायुक्त डॉ नरेश सोनी ने अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्य की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री, सड़क का समतलीकरण तथा प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया और संबंधित अधीनस्थ अधिकारियों एवं कार्यकारी संस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ही कार्य करने के निर्देश दिए। निगम उपायुक्त डॉ नरेश सोनी ने बताया कि सड़क मरम्मत कार्य में किसी भी…
