Breaking News

एयरपोर्ट परं वन्यजीव व पक्षी विमान टकराव प्रबंधन पर प्रथम चरण का सर्वेक्षण संपन्न

एयरपोर्ट परं वन्यजीव व पक्षी विमान टकराव प्रबंधन पर प्रथम चरण का सर्वेक्षण संपन्न

उदयपुर 27 जून। वन्यजीव प्रबंधन व स्वास्थ्य अध्ययन उपकेंद्र, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय नवानिया व हवाई अड्डा प्राधिकरण, उदयपुर की ओर से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक में वन्यजीव व पक्षी विमान टकराव के जोखिम कम करने हेतु सर्वेक्षण का प्रथम चरण मंगलवार को सम्पन्न हुआ। विमानपत्तन निदेशक व एटीसी इंचार्ज राघवेन्द्र रत्न मौर्य ने बताया कि इस सर्वे का उद्देश्य पक्षी विविधता का मूल्यांकन करना, पक्षी विमान समस्याओं का मूल्यांकन करना और सुरक्षा को सुधारने के लिए उपायों का मूल्यांकन करना था। सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत डॉ. हेमन्त जोशी, पक्षीविद शरद अग्रवाल, मार्क्स भारतीय, सहायक महाप्रबंधक (एटीसी) व…
Read More
उत्तराखंड में दक्ष ने किया मेवाड़ को गौरवान्वित 3 स्वर्ण व 4 सिल्वर मैडल जीते

उत्तराखंड में दक्ष ने किया मेवाड़ को गौरवान्वित 3 स्वर्ण व 4 सिल्वर मैडल जीते

उदयपुर, 27 जून। उतराखंड में आयोजित छठी नेशनल फिनस्वीमिंग चैंपियनशिप में मेवाड़ के दक्षअग्रवाल ने 3 स्वर्ण व 4 सिल्वर मैडल जीतकर मेवाड़ का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड के हल्द्वानी डिस्ट्रिक्ट के इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 24 से 26 जून के मध्य हुई नेशनल फिनस्वीमिंग चैंपियनशिप में दक्ष अग्रवाल ने 50 मी. ,100 मी. एवं 200 मीटर मोनोफिन में स्वर्ण,  50 मी., 200 मी एवं 400 मीटर बाई फिन में रजत एवं 50 मीटर मिक्स रिले में रजत पदक को मिला कर पुरे 7 मैडल प्राप्त किये।  इस नेशनल स्पर्धा में राजस्थान,आसाम, गुजरात, मध्य प्रदेश, चतिसगढ़, गोआ,दिल्ली,…
Read More
जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से मिल रही आमजन को राहत: मुख्यमंत्री

जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से मिल रही आमजन को राहत: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री का चित्तौड़गढ़ दौरा - कपासन में किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास चित्तौड़गढ़/जयपुर, 27 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई योजनाएं तात्कालिक नहीं बल्कि स्थायी हैं। आगामी दिनों में इन योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई से त्रस्त आमजन को महंगाई राहत शिविरों के आयोजन से बड़ी राहत मिली है। इन कैम्पों मे मिल रहे 10 योजनाओं के लाभ से प्रदेशवासियों को संबल मिल रहा है। योजनाओं के लाभ से जो बचत होगी उससे लोगों की जरूरत के अन्य कार्य पूरे हो सकेंगे और उनका जीवन…
Read More
मंदिर में चांवल अखंड, धवल,अक्षत और मंगलकारी होने के कारण श्री जी को चढ़ाए जाते हैं – आचार्य श्री वर्धमान सागर जी

मंदिर में चांवल अखंड, धवल,अक्षत और मंगलकारी होने के कारण श्री जी को चढ़ाए जाते हैं – आचार्य श्री वर्धमान सागर जी

उदयपुर। वात्सल्य वारिधी आचार्य श्री वर्धमान  सागर जी ने 26 जून को सर्व ऋतु विलास श्री महावीर स्वामी जैन मंदिर में धर्म सभा को संबोधित कर उपदेश दिया कि चावल  का क्या महत्व होता है। इसे सरल भाषा में समझाया सर्वप्रथम चावल  ही क्यों चढ़ाया जाता है।  इसकी विवेचना सरल शब्दों में कर आचार्य श्री ने बताया कि चावल अखंड होता है, धवल होता है ,अक्षय होता है,मंगलकारी है ,इसलिए मंदिर में चावल चढ़ाए जाते हैं। भारत देश में चावल के अलग अलग नाम हो सकते हैं।मंदिर में मुट्ठी भर कर भगवान को चावल चढ़ाने से पर्वताकार चावल का पुंज…
Read More

महाराणा प्रताप बोर्ड गठन से बढ़ा मेवाड़ का गौरव

समाजसेवी भीमसिंह चुण्डावत ने मुख्यमंत्री का जताया आभार उदयपुर, 26 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा महाराणा प्रताप बोर्ड के गठन की घोषणा के बाद मेवाड़वासियों में खुशी की लहर है। समाजसेवी भीमसिंह चुण्डावत ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट के दौरान इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस घोषणा से मेवाड़ का गौरव बढ़ा है और इससे महाराणा प्रताप से जुड़े विभिन्न स्थलों व मेवाड़ के ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के साथ इन स्थलों के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर नगर निगम में आयोजित…
Read More
श्री नाथ जी की हवेली क्षेत्र में जर्जर मकान ढहने से दो की मौत

श्री नाथ जी की हवेली क्षेत्र में जर्जर मकान ढहने से दो की मौत

उदयपुर । शहर के श्री नाथ जी की हवेली क्षेत्र में सोमवार रात बारिश के दौरान एक जर्जर मकान के ढहने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा तथा एक महिला शामिल है। मौके पर जेसीबी के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है । आशंका जताई जा रही है कि मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं। नगर निगम के उप महापौर पारस सिंघवी और अन्य जनप्रतिनिधी के अलावा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। समाचार लिखे जाने तक ढहे मकान का मलबा हटाने का काम जारी है।
Read More
गहलोत बोले मेरा सपना 2030 तक राजस्थान नंबर वन बने

गहलोत बोले मेरा सपना 2030 तक राजस्थान नंबर वन बने

लोकतंत्र को लेकर भाजपा पर फिर कसा तंज, दोहराया हम सीमित संसाधनों से लड़ेंगे चुनाव उदयपुर। मुख्यमंत्री की इस महीने यह तीसरी उदयपुर यात्रा है। सोमवार को उन्होंने उदयपुर में संभाग स्तरीय किसान सम्मेलन का उद्घाटन किया। किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनका सपना 2030 तक राजस्थान को नंबर वन बनाने का है। यह सब आपके सहयोग से होगा। जनता ही माई-बाप है। उत्साहित जनता को देखकर उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा है आप खुश हैं। उन्होंने कहा कि आज कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक जो ईजाद होती है उसा फायदा किसान तक पहुंचे।…
Read More
कन्हैयालाल हत्याकांड की दहशत एक साल बाद भी बाकी

कन्हैयालाल हत्याकांड की दहशत एक साल बाद भी बाकी

-सुभाष शर्मा  जो बाजार कभी गुलजार रहा करता अब वहां कोई नई दुकान नहीं खोलना चाहता उदयपुर, 25 जून। तालिबानी तरीके से कन्हैयालाल की हत्याकांड की दहशत एक साल बाद भी अभी बाकी है। मालदास स्ट्रीट बाजार में अब कोई कारोबारी नई दुकान नहीं खोलना चाहता। जबकि बरसों से जमे बीस फीसदी से अधिक व्यापारियों ने अपने कारोबार वहां से समेट लिए। कन्हैयालाल हत्याकांड को वह याद नहीं रखना चाहते। पिछले साल की 28 जून को मालदास स्ट्रीट बाजार की भूतमहल गली में सुप्रीम टेलर्स के नाम पर कन्हैयालाल की दुकान थी और वह अन्य कामगारों के साथ सिलाई का…
Read More
25 जुलाई से महिलाओं को मिलेंगे स्मार्टफोन

25 जुलाई से महिलाओं को मिलेंगे स्मार्टफोन

उदयपुर, 25 जून । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। सोमवार को उदयपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने स्मार्टफोन देने का ऐलानकरते हुए कहा कि हमारी सरकार ने बजट में जो घोषणा की थी, अब उसे पूरा करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले फेज में सरकार 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन देगी। जिसमें तीन साल तक फ्री इंटरनेट मिलेगा।
Read More
मेघराज सिंह पर सांसद बेनीवाल की टिप्पणी से उबला राजपूत समाज

मेघराज सिंह पर सांसद बेनीवाल की टिप्पणी से उबला राजपूत समाज

उदयपुर। क्षत्रिय समाज के भामाशाह मेघराज सिंह रॉयल पर आरपीएल के सांसद हनुमान बेनीवाल की टिप्पणी से क्षत्रिय समाज में उबाल आया हुआ है। समाज ने सोमवार को उदयपुर जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। करणी सेना, राजपूत समाज और राजपूत महासभा संस्थान के अलावा अन्य सामाजिक संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ क्षत्रिय समाज के लेागों ने सांसद हनुमान बेनीवाल के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि सांसद बेनीवाल को उनके बयान पर माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो उन्हें आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना होगा। श्री राष्ट्रीय करणी सेना उदयपुर मेवाड़, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा,…
Read More
error: Content is protected !!