सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभार्थी उत्सव 3 जुलाई को
मुख्य सचिव ने वीसी लेकर तैयारियों के दिए दिशा निर्देश उदयपुर 28 जून। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने बुधवार शाम 5 बजे सभी जिला कलेक्टरों के साथ वीसी लेकर 3 जुलाई को राज्यभर में आयोजित होने वाले सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लाभार्थी उत्सव को लेकर दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने वीसी में सभी से आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने, कार्यक्रम स्थलों का चयन करने, ऑडियो-वीडियो एवं माइक व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने आदि के निर्देश दिए। उदयपुर डीओआईटी वीसी रूम से कलक्टर ताराचंद मीणा एवं अन्य अधिकारी वीसी से जुड़े। वीसी में दिए गए प्रेजेंटेशन में बताया गया कि…
