डॉ. दिव्यानी कटारा ने किया चौरासी क्षेत्र का दौरा
विद्यालयों की समस्याओं को जाना, महिलाओं व बालिकाओं को दिया प्रोत्साहन उदयपुर 4 जुलाई। राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड की सदस्या डॉ. दिव्यानी कटारा मंगलवार को जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गैंजी का निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य जशोदा कलासुआ ने डॉ. कटारा का स्वागत किया व विद्यालय के नामांकन और समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि मुख्य विद्यालय के कमरे जर्जर अवस्था में है और यहां कमरों की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों के लिए उच्च माध्यमिक स्तर पर उपयोगी संकाय खुलवानेकी…
