हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। जिले के कोटडा थानान्तर्गत विगत 01 मई 2023 को प्रार्थी भेरीया पिता कानिया निवासी चक साण्डमारीया ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 01.05.2023 को लगभग 1.15 पीएम की बात है मेरा जमाई लाला पिता लक्ष्मण निवासी दाता जिला बनासकांठा मेरे लडके अजीत के मकान पर आया था।जो मेरे दुसरे लड़के रावा के साथशराब पी रहे थे।शराब के नशे में मेरी लड़की रजगा के साथ मेरा जमाई लाला मारपीट करता था इस बात को लेकर आपस में दोनो की बोल चाल हुई और एक दूसरे पर लात व मुक्कों से मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान मेरा लड़का रावा मेरे घर की तरफ भाग कर आ रहा था तो मेरा जमाई लाला ने मेरे लडके रावा को जान से मारने की नियत से पीछे से पीठ पर किसी धारदार हथियार से वार किया जिससे वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। ज्यादा खून बहने से कुछ समय के बाद मेरा लड़के रावा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर भुवन भूषण यादव के निर्देषानुसार बलवीर सिंह वृत्ताधिकारी वृत्त कोटड़ा के सुपरविजन में रामसिंह थानाधिकारी, कोटड़ा मय टीम द्वारा प्रकरण में अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। दौराने अनुसंधान यह सामने आया की रावा की हत्या उसके बहनोई लाला ने नही की बल्कि उसके भाई अजीत ने किसी बात पर कहासुनी होने पर छुरी मार कर की थी। मृतक के पिता प्रार्थी द्वारा अपने पुत्र को बचाने के लिये जमाई लाला के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया था। अनुसंधान से अजीत पिता भेरीया निवासी चक साण्डमारीया के खिलाफ धारा 302 भादस का अपराध पाये जाने से अजीत की तलाश कर दिनांक 03.07.2023 को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!