खेल—खेल में 14 साल के नाबालिग ने आठ साल के चचेर भाई की ली जान
उदयपुर। उदयपुर में एक दिल को झंकझोर देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। जिले के पहाड़ा थाना क्षेत्र के सोड़ाफला गांव में चचेरे भाई ने खेल—खेल में विवाद के चलते अपने आठ साल के भाई की जान ले ली। हत्या के बाद उसने बच्चे का शव घर में फंदे से लटका दिया, ताकि घटना आत्महत्या लगे। जब मृत बालक के पिता ने हत्या का संदेह जताते हुए भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज कराया तो घटना का खुलासा हुआ। शव को फंदे पर लटकाकर भाग निकला भाई मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि दिनेश दरंगा की ओर…
