देवस्थान विभाग फिर निशाने पर, अब मांझी मंदिर से भगवा झंडे हटवाने का आरोप
उदयपुर, 12 जुलाई(ब्यूरो)। विख्यात जगदीश मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर प्रवेश पर नहीं करने की अपील के लगाए बैनर को हटाने को लेकर पहले से ही देवस्थान विभाग धर्म प्रेमियों के निशाने पर है। बुधवार को एक बार फिर मांझी के मंदिर पर जाने वाले श्रद्धालुओं ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। विभाग पर मंदिर के अहाते में लगाए भगवा झंडे हटाने का आरोप है। दरअसल हर मंगलवार को पिछोला झील किनारे स्थित मांझी के मंदिर पर श्रद्धालु हनुमान चालीसा करने जाते हैं। गत मंगलवार को भी श्रद्धालुओं ने वहां सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया था। इस…
