लिफ्ट मांगकर दुनिया की सैर पर निकला फ्रांसीसी युवक उदयपुर पहुंचा
उदयपुर। विभिन्न देशों की अलग—अलग संस्कृति तथा रीति—रिवाजों पर अध्ययन करने के लिए दुनिया की सैर के लिए निकला फ्रांसीसी युवक लुकस लिवरडन मंगलवार को उदयपुर पहुंच गया। लुकस की वैश्विक यात्रा को लेकर खास बात यह है कि वह अलग—अलग लोगों से लिफ्ट लेकर ही पहुंचा है और आगे की यात्रा भी लिफ्ट लेकर करेगा। लुकस ने बताया कि उसकी यात्रा की शुरूआत फरवरी 2023 में हुई थी। जब वह अपने घर से निकला था, तब उसने इरादा बना लिया कि उसका तरीका विलग होगा। इसीलिए उसने अपनी रोमांचक सफर को लिफ्ट लेकर जारी रखने का निर्णय लिया। पांच…
