Breaking News

जोशी की मांग पर मंत्री का आश्वासन फतहनगर में खुलेगा ट्रोमा सेंटर

जोशी की मांग पर मंत्री का आश्वासन फतहनगर में खुलेगा ट्रोमा सेंटर

उदयपुर। चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने आज कहा कि फतहनगर में इसी वर्ष ट्रोमा सेंटर स्वीकृत होगा। मंत्री मीणा ने आज विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मावली विधायक धर्मनारायण जोशी के पूरक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। जोशी ने कहा कि फतहनगर में ट्रोमा भवन पहले ही बना हुआ है, उसमें ट्रोमा सेंटर स्वीकृत होना चाहिये। मंत्री मीणा ने कहा सरकार मामले की जानकारी करके इसी वर्ष स्वीकृति देगी।
Read More
उदयपुर जिले का सक्रिय ईनामी अपराधी गिरफ्तार

उदयपुर जिले का सक्रिय ईनामी अपराधी गिरफ्तार

उदयपुर। शराब तस्करों के बीच आपसी गैंगवार के आरोपी उदयपुर जिले के सक्रिय ईनामी अपराधी को पुलिस ने मंगलवार को मांडवा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी लाम्बा हल्दू निवासी मनजी पिता गुजरा गमार है, जो उदयपुर संभाग के टॉप 10 अपराधियों में शामिल है। जिले के सक्रिय अपराधियों में शामिल ईनामी अपराधी मनजी गमार के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, लूट, शराब तस्करी तथा पुलिस पर हमला करने 20 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ उदयपुर के अलावा डूंगरपुर, सिरोही जिले के थानों के अलावा गुजरात के राज्य के थानों में…
Read More
सुबह से दोपहर तक बारिश, उदयपुर का बड़ी तालाब भी हुआ ओवरफ्लो

सुबह से दोपहर तक बारिश, उदयपुर का बड़ी तालाब भी हुआ ओवरफ्लो

उदयपुर, 25 जुलाई( ब्यूरो)। शहर में मंगलवार को सावन की झड़ी लग गई, अलसुबह से मध्यम से तेज बारिश का दौर दोपहर तक जारी रहा। परिणाम यह रहा है कि पिछोला, स्वरूपसागर, फतहसागर और उदयसागर झील के बाद 32 फीट क्षमता वाला बड़ी तालाब भी छलक उठा। यह लगातार दूसरी बार है जब बड़ी तालाब ओवरफ्लो हुआ। उसका पानी तेज गति से फतहसागर झील में पहुंच रहा, जो पिछले दो सप्ताह से ओवरफ्लो चल रही है। इधर, फतहसागर, उदयपुर सागर में पानी की आवक जारी रहने से उसके गेट खुले हुए हैं और उसका पानी वल्लभनगर क्षेत्र के सरजना बांध…
Read More
झांसे में लेकर दो युवक करते रहे नाबालिग से दुष्कर्म, पकड़े गए

झांसे में लेकर दो युवक करते रहे नाबालिग से दुष्कर्म, पकड़े गए

उदयपुर, 25 जुलाई( ब्यूरो)। झांसे में लेकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में प्रतापनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने नाबालिग को अपने साथ रखा और झांसे में लेकर उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने मामला दर्ज कराया तो दोनों फरार हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में प्रतापनगर थाना पुलिस ने आयड़, उदयपुर निवासी गणपत सिंह उर्फ पप्पू सोलंकी पुत्र किशनसिंह और भीलवाड़ा निवासी रामलाल पुत्र बाबूलाल नायक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हिमान्शु सिंह ने बताया कि नाबालिग को पहले रामलाल झांसे में लेकर…
Read More
उदयपुर विकास प्राधिकरण में 286 गांव होंगे शामिल

उदयपुर विकास प्राधिकरण में 286 गांव होंगे शामिल

14 साल लगे यूडीए बनने में, 1000 हजार करोड़ को होगा सालाना बजट उदयपुर। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के एक साल बाद राजस्थान विधानसभा में पेश उदयपुर विकास प्राधिकरण विधेयक के बाद उदयपुर नगर विकास प्रन्यास प्रमोट होकर यूडीए यानी उदयपुर विकास प्राधिकरण बन गया। जिसमें उदयपुर के करीबी 286 गांव शामिल हो जाएंगे। इसका बजट 300 करोड़ से बढ़कर अब 1000 करोड़ हो जाएगा। इसी के साथ अब यूआईटी उदयपुर का चेहरा भी बदल जाएगा। जयपुर, जोधपुर विकास प्राधिकरण की तर्ज पर यहां कामकाज शुरू होगा। आयुक्त पद पर अब वरिष्ठ आरएएस की जगह वरिष्ठ आईएएस की नियुक्ति होगी। सचिव…
Read More
बूथ और इकाई को मजबूत करो – प्रीति शक्तावत

बूथ और इकाई को मजबूत करो – प्रीति शक्तावत

उदयपुर 25 जुलाई. वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने भींडर ब्लॉक की कार्यकारिणी की मीटिंग रामदाता धूणी पर ली जिसमें सबसे पहले नव गठित कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि पार्टी को मजबूत करने की एक बड़ी जिम्मेदारी आप सभी को दी हैं उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभानी हैं। भींडर ब्लॉक के अध्यक्ष, और भींडर ब्लॉक के मंडल अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकारिणी मीटिंग में उपस्थित रही। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा एकजुट होकर काम करने, राज्यसरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने, विधायक द्वारा करवाए ऐतिहासिक कार्यों का प्रचार करने और एक बार पुनः कांग्रेस सरकार का संकल्प…
Read More
मनुष्य जीवन में परमात्मा का बहुत बड़ा उपकार है : साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री

मनुष्य जीवन में परमात्मा का बहुत बड़ा उपकार है : साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री

- साध्वियों के सानिध्य में अष्ट प्रकार की पूजा-अर्चना की उदयपुर 25 जुलाई। श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ तीर्थ पर बरखेड़ा तीर्थ द्वारिका शासन दीपिका महत्ता गुरू माता सुमंगलाश्री की शिष्या साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री एवं वैराग्य पूर्णाश्री आदि साध्वियों के सानिध्य में मंगलवार को विशेष प्रवचन हुए।   महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि आयड़ तीर्थ के आत्म वल्लभ सभागार में सुबह 7 बजे दोनों साध्वियों के सानिध्य में अष्ट प्रकार की पूजा-अर्चना की गई। चातुर्मास संयोजक अशोक जैन ने बताया कि प्रवचनों की श्रृंखला में प्रात: 9.15 बजे साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री व…
Read More
छोटे-छोटे कमिटमेंट्स से दे देश के विकास में कंट्रीब्यूशन – मुनि ‘मेधांश’

छोटे-छोटे कमिटमेंट्स से दे देश के विकास में कंट्रीब्यूशन – मुनि ‘मेधांश’

अणुव्रत मानव में मानवता को जन्म देता है- सारंगदेओत अणुव्रत अमृत महोत्सव वर्ष पर अणुव्रत व्याख्यानमाला का आगाज अणुव्रत आंदोलन के 75 वर्ष सम्पन्नता पर अणुविभा राजसमंद के निर्देशन में अणुव्रत समिति उदयपुर के बैनर तले शासन श्री मुनि सुरेश कुमार के सहवर्ती मुनि सम्बोध कुमार 'मेधांश' के निर्देशन राजस्थान के 'विद्यापीठ विश्व विद्यालय कुलपति प्रो. एस.एस सारंगदेओत के मुख्य आतिथ्य में शहर के माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी कॉलोज प्रांगण में अणुव्रत व्याख्यान माला का शुभारंभ हुआ। वर्तमान समस्याओं का समाधान : अणुव्रत विषय पर आयोजित अणुव्रत व्याख्यान माला को सम्बोधित करते हुए मुनि सम्बोध कुमार 'मेधांश' ने कहा- हम जो…
Read More
ओड़ समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने हेतु ठाकुरजी श्री चारभुजानाथ मंदिर प्रांगण में बैठक हुई सम्पन्न 

ओड़ समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने हेतु ठाकुरजी श्री चारभुजानाथ मंदिर प्रांगण में बैठक हुई सम्पन्न 

उदयपुर। 23जुलाई को प्रातः 11.0बजे ठाकुरजी मंदिर परिसर राजनगर राजसमंद में आवश्यक बैठक रखी गई । बैठक में श्री ओड़ समाज के संरक्षक मांगीलाल ओड़ ने सामाजिक समस्याओं व सामाजिक विकास पर अपने विचार रखे व ओड़ समाज के चहुमुखी विकास की बात की।  बैठक का लेखा जोखा आगामी कार्यक्रमो के बारे में अम्बालाल ओड़ वरि.अध्यापक ने जानकारी दी। बैठक में ओड़ समाज उदयपुर संभाग हेतु  मृत्युभोज बंध करने , नशाखोरी बंध करने अशिक्षा,सामाजिक पिछड़ेपन को दूर करने, राजनेतिक सहभागिता, आदि पर चर्चा हुई व सर्व सहमति से ओड़ समाज के राजनगर में स्थित ठाकुरजी श्री चारभुजा नाथजी मंदिर के…
Read More
राजीव गांधी ओलम्पिक खेल : अभ्यास मैच हुए प्रारंभ

राजीव गांधी ओलम्पिक खेल : अभ्यास मैच हुए प्रारंभ

उदयपुर, 25 जुलाई। मुख्यमंत्री बजट घोषणा की क्रियान्विति के तहत आगामी 5 अगस्त से प्रस्तावित राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर अभ्यास मैचों का शुभारंभ मंगलवार से हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। जिला खेल अधिकारी सुनीता भण्डारी ने बताया कि खेल स्पर्धा को लेकर आमजन में जबरदस्त उत्साह है। शहर से लेकर गांव तक पंजीकृत खिलाड़ी नियमित मैदान में अभ्यास कर रहे हैं। शहर के गांधी ग्राण्उड खेल गांव, बीएन कॉलेज मैदान सहित सभी जगहों पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंच…
Read More
error: Content is protected !!