जनहित और कानून व्यवस्था से जुडे़ मामलों में बरतें पूरी गंभीरताः जिला कलक्टर
कलक्टर ने ली एसडीओ-तहसीलदारों की मैराथन मीटिंग बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने की हिदायत उदयपुर, 26 जुलाई। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने कहा कि उपखंड एवं ब्लॉक स्तर पर उपखण्ड अधिकारी व तहसीलदार सरकार और प्रशासन का चेहरा होते हैं। इसलिए उनकी जिम्मेदारी भी अधिक है। अधिकारी जनहित और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में पूर्ण गंभीरता और संवेदनशीलता बरतें। इसमें किसी भी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर पोसवाल बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेंस हॉल में जिले के सभी उपखंड अधिकारियों और तहसीलदारों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी टीम के साथ अच्छा…
