Breaking News

विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने राउमावि नई हवेली में डिजीटल क्लासेज का किया लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने राउमावि नई हवेली में डिजीटल क्लासेज का किया लोकार्पण

शुक्रवार को भी कई लोकार्पण-शिलान्यास समारोहों में शिरकत कर विभिन्न सौगातें देंगे डॉ जोशी विधायक मातृत्व वात्सल्य कार्यक्रम में महिलाओं से चर्चा कर सुनी समस्याएं राजसमंद 27 जुलाई। माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी निरंतर क्षेत्र के भ्रमण पर हैं एवं आमजन को सौगातें दे रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को उन्होंने विधानसभा क्षेत्र नाथद्वारा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नई हवेली में डिजीटल क्लासेज का लोकार्पण किया। डिजिटल क्लास से यहाँ पढ़ने वाले बच्चे अब हाइटेक तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे। लोकार्पण के पश्चात डॉ जोशी ने यहाँ मौजूद बच्चो से संवाद भी किया और उन्हें जीवन…
Read More
प्रधानमंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेज चित्तौड़गढ़ का किया ऑनलाइन लोकार्पण

प्रधानमंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेज चित्तौड़गढ़ का किया ऑनलाइन लोकार्पण

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल और राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत रहे मौजूद चित्तौड़गढ़ 27 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सीकर में आयोजित समारोह से बोजुंदा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज चित्तौड़गढ़ का ऑनलाइन लोकार्पण किया। नवनिर्मित राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित समारोह में केंद्रीय चिकित्सा एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री एस पी सिंह बघेल मुख्य अतिथि रहे। आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धरती के भगवान चिकित्सक हैं और उन्होंने कोरोना काल में यह साबित भी कर दिया। उन्होंने सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, सफाई कर्मियों एवं सभी कार्मिकों का इसके लिए आभार भी प्रकट किया। उन्होंने…
Read More
कन्हैयालाल के हत्यारों पर चार्ज बहस टली

कन्हैयालाल के हत्यारों पर चार्ज बहस टली

एनआईए की विशेष अदालत में होने थे चार्ज फ्रेम, जज के अवकाश पर होने अगली सुनवाई 1 अगस्त को उदयपुर । पिछले साल देश में तालिबानी तरीके से किए गए कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में बुधवार को जयपुर की एनआईए अदालत में आरोपियों पर चार्ज फ्रेम होने थे। लेकिन जज के छुट्टी पर होने के चलते सुनवाई टल गई। अब अगले माह 1 अगस्त को सुनवाई होगी। इस दौरान आरोपियों की वीसी के माध्यम से ही पेशी करवाई जानी थी। दरअसल, कुलदीप जघीना हत्याकांड के बाद जेल में बंद अपराधियों की पेशी वीसी के जरिए कराने का कदम उठाया गया है।…
Read More
महिला मंडल का सामाजिक सरोकार उच्च प्राथमिक विद्यालय भोपाल मंगरी में की स्टेशनरी वितरण

महिला मंडल का सामाजिक सरोकार उच्च प्राथमिक विद्यालय भोपाल मंगरी में की स्टेशनरी वितरण

उदयपुर चंदनबाला महिला मंडल सेक्टर 3 की प्रबुद्ध महिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय भोपा मगरी मैं छात्र छात्राओं को स्टेशनरी व लेखन सामग्री का वितरण किया जय जानकारी मंडल की अध्यक्षा सुशीला पोरवाल एवं मंत्री भगवती मेहता ने हमारे विशेष संवाददाता को एक भेंट के दौरान दी उन्होंने बताया कि सभी उपस्थित छात्र छात्राओं को इसका वितरण किया गया मंडल की कोषाध्यक्ष रेनू जैन कुसुम बया नमिता मेहता चंद्रकला पोखरण सहित बड़ी संख्या में बहने उपस्थित रहकर सहयोगी बनी अध्यक्षा ने सभी का आभार जताया।
Read More
सुने मकान से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

सुने मकान से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

उदयपुर। शहर के सवीना थानान्तर्गत  गत 04 मई 23 को प्रार्थीया ने रिपोर्ट पेश की कि 04 मई को सुबह 8 बजे मैं अपनी बेटी के यहां भूवाणा चली गई। मेरे जाने के बाद मेरे किरायेदार ने फोन कर मुझे मेरे मकान में चोरी होना बताया। जिस पर मंै और मेरी बेटी दोनों ने मेरे घर जाकर देखा तो मेरे मकान का ताला टुटा हुआ व मकान में सारा सामान व आलमारी में रखा सामान बिखरा मिला व अलमारी में  रखे 02 लाख रुपये नकदी व 1.500 किलाग्राम चांदी की पायल, 16 चैन 02 तोले की, 15 अंगुठी हाथ की…
Read More
धोखाधडी के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

धोखाधडी के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर।  शहर के अम्बामाता थानान्तर्गत 26 जुलाई को प्रार्थी विजय राम पुत्र खेमराज जी निवासी बडगांव, अम्बामाता ने रिपोर्ट पेश की कि भगवत सिंह पिता चन्दन सिंह निवासी राठौडों का गुडा जो प्रोपर्टी का काम करता है। जिसने मुझे गाँव खालियों की भागल मेंन रोड में श्री लक्ष्मण डांगी का 07 हजार स्क्वायर फिट का एक प्लाट बताया। उक्त प्लोट की कीमत 11,00,000 रूपये बताकर हमसे 5,50,000 रूपये जरिये चैक व नकद लिये तथा गाँव-फेरनियों केे गुडा में आधा बीघा जमीन बताकर आधे हिस्से के 3,55,000 रूपये लिये तथा श्री भगवत सिंह ने कहा कि गाँव-हाथीधरा,फेरनियों के गुड़ा में एक…
Read More
प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल-बंशीलाल खटीक

प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल-बंशीलाल खटीक

- अगस्त को जयपुर में होने वाली महारैली में कांग्रेसी सरकार को उखाड़ फेंकने का होगा आव्हान... - नहीं सहेगा राजस्थान अभियान में पार्टी का कार्यकर्ता घर-घर कर रहा संपर्क उजागर कर रहा कांग्रेस सरकार के कारनामे उदयपुर 26 जुलाई। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा विगत कई दिनों से भ्रष्टाचार जंगलराज कुशासन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जिसके तहत 16 जुलाई से 31 जुलाई तक भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश भर में "नहीं सहेगा राजस्थान"अभियान के तहत जिला मंडल और बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जनता तक अपनी बात पहुंचा…
Read More
पार्षदों का फूटा गुस्सा, जलदाय विभाग पर किया प्रदर्शन 

पार्षदों का फूटा गुस्सा, जलदाय विभाग पर किया प्रदर्शन 

उदयपुर 26 जुलाई। पिछले कुछ समय से लगातार गंदे पानी व पानी के प्रेशर की शिकायत को लेकर कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया परंतु कोई सुनवाई व समाधान नहीं हुआ वार्डों में लगातार आ रही शिकायत को लेकर आज उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा व भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली व मंडल अध्यक्ष हजारी जैन के नेतृत्व में वार्ड 22 पार्षद भंवर सिंह देवड़ा वार्ड 15 पार्षद चंद्रकला बोल्या वार्ड 20 पार्षद संतोष मेनारिया वार्ड 21 पार्षद राजकुमारी गन्ना के वार्डों में लगातार शिकायत आने पर आज जलदाय विभाग को घेरा…
Read More
शहादत का प्रतीक कारगिल विजय दिवस गौरवपूर्ण,शौर्य,वीरता के रूप में मनाया गया

शहादत का प्रतीक कारगिल विजय दिवस गौरवपूर्ण,शौर्य,वीरता के रूप में मनाया गया

उदयपुर। कारगिल की जीत और शहीदों की कुर्बानी की याद में हर साल की तरह आज भी सेक्टर 3 स्थित अनुष्का ग्रुप में शहादत का प्रतीक कारगिल विजय दिवस मनाया गया। यह दिन भारतीय सेना की वीरता, जवानों की बहादुरी, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। भारत की गौरवपूर्ण जीत और भारतीय जवानों की शहादत इतिहास के पन्नो पर हमेशा के लिए दर्ज हो गई। अनुष्का ग्रुप द्वारा कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की बहादुरी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। अनुष्का ग्रुप के संस्थापक डॉ.एस.एस. सुराणा ने बताया कि आज का यह दिवस भारतीय सेना के जांबाजों…
Read More
गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित हो जिला स्तरीय युवा महोत्सव : एडीएम सिटी

गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित हो जिला स्तरीय युवा महोत्सव : एडीएम सिटी

राजस्थान युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक उदयपुर, 26 जुलाई। मुख्यमंत्री बजट घोषणा की क्रियान्विति में राजस्थान युवा बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर प्रभा गौतम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एडीएम सिटी ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की मंशा से आयोजित हो रहे युवा महोत्सव में सभी अधिकारी जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें। उन्होंने राजस्थान युवा बोर्ड की गाइड-लाइन के अनुरूप गरीमापूर्ण ढंग से कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में आयोजन…
Read More
error: Content is protected !!