उदयपुर के सरकारी स्कूल में पोषाहार बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
उदयपुर। उदयपुर के गोवर्धन विलास क्षेत्र के महात्मा गांधी सरकारी सीनीयर सैकण्डरी स्कूल बारापाल में सोमवार सुबह पोषाहार बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। पोषाहार बना रही महिला लक्ष्मी की सूचना पर शिक्षकों ने शिक्षकों ने स्कूल के फर्स्ट फ्लोर पर क्लास में बैठे बच्चों को सीढ़ियां लगाकर नीचे उतार लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अगर सिलेंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्कूल में करीब 150 बच्चे पढ़ते हैं। सिलेंडर से गैस लीकेज होने के कारण आग लगना बताया जा रहा है। बताया गया…
