100 से अधिक बच्चों को दी जायेगी लीडरशीप की ट्रेनिंग
उदयपुर। रोटरी क्लब मींरा 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय डिस्ट्रिक्ट रायला सेमिनार की मेजबानी करने जा रहा है। सेनिमार का आज फिल्ड क्लब में पोस्टर विमोचन किया गया।
क्लब अध्यक्ष संगीता मूंदड़ा ने बताया कि इस अवसर पर प्रान्तपाल डॉ.निर्मल कुणावत,पीडीजी निर्मलजी सिंघवी,पीडीजी रमेश चौधरी, प्रान्त की प्रथम महिला आशा कुणावत,प्रान्तीय महासचिव दीपक सुखाड़िया ने पोस्टर विमोचन किया।
अध्यक्ष संगीता मूंदड़ा ने बताया कि इस रायला सेमिनार मंे प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आने वाले 100 से बच्चों को लीडरशीप स्कील, मोटिवेशन,टीम बिल्डिंग, गोल सेटिंग,करियर की ट्रेनिंग दी जायेगी।
पोस्टर विमोचन समारोह में सचिव कविता श्रीवास्तव,डायरेक्टर न्यू जनरल हर्षा कुमावत, उर्मिला जैन, सरिता सोनी,प्रीति सोगानी, मींरा मजूमदार,डॉ. स्वीटी छाबड़ा, प्रियंका कोठारी सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।
दो दिवसीय रायला सेमिनार 24 से,पोस्टर विमोचन हुआ
