राजस्थानी सिनेमा महोत्सव का शुभारंभ, आज दिए जाएंगे लीजेंड्स की स्मृति में अवार्ड
बच्चों को भाया बाहुबली, टर्टल, लालजी कलंदर की नादानियां उदयपुर, 23 अगस्त। राजस्थानी सिनेमा महोत्सव का सेकंड सीजन बुधवार को सेलिब्रेशन मॉल में फिल्मों के प्रदर्शन के साथ शुरू हो गया। महोत्सव का उद्घाटन सुबह 10:30 बजे पूर्व सांसद रघुवीर मीणा महाराणा प्रताप संग्रहालय के फाउंडर मोहनलाल श्रीमाली, राज्य मंत्री और श्रमिक निर्माण वेलफेयर बोर्ड के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली ने किया। राजस्थानी फिल्मों के प्रदर्शन के दौरान सिनेमा प्रेमी और बच्चों ने खूब एंजॉय किया। राजस्थानी सिनेमा विकास संघ के संरक्षक तिवारी, महोत्सव के संयोजक मुकेश वाधवानी और सहसंयोजक विकास जोशी ने बताया कि राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति…
