अर्थव कुण्ड के जल से हुआ अभिषेक
उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर के सचिव एडवोकेट चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि की श्रावण मास के तृतीय सोमवार को आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर के विग्रह स्वरूप को रजत पालकी में विराजमान कर मंदिर परिसर की परिक्रमा करा शाही लवाजमें के साथ नवगृह मण्डल ले जाया गया। जहां अर्थव कुण्ड के जल से जलाभिषेक कर पूजन किया गया। पूजन के पश्चात् पुनः सवारी सभामण्डप लेजाई गई जहां भव्य आरती की गई।

श्रावण महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील भट्ट ने बताया कि श्रावण के तृतीय सोमवार पर मंदिर प्रांगण में विशेष लघुरूद्राभिषेक एवं हवनात्मक पाठ का आयोजन का आयोजन किया गया। जिसमें 11 जोड़ों का काल सर्प दोष का निवारण किया गया। साथ ही लघुरूद्रात्मक हवन हुआ जिसमें शिव भक्तों ने आहुतियां दी।
प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि श्रावण मास के अंतिम सोमवार 28 अगस्त को आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी अभिजित मुर्हूत 12ण्15 बजे मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी। जिसकी तैयारिया पूर जोर से चल रही है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य एवं पारम्परिक रूप से शाही सवारी निकाली जाएगी।
महोत्सव समिति के प्रभारी गोपाल लोहार ने बताया कि शाही सवारी की तैयारियों की सर्व समाज एवं धार्मिक संगठनों की बैठक मंगलवार को सायं 4 बजे मंदिर प्रांगण में रखी गई है जिसमें शाही सवारी को पारम्परिक एवं भव्य रूप पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
आज के कार्यक्रम में अन्नयज्ञ सेवा समिति के केण्जीण्पालीवालए रमेश राजपूतए भंवरलाल पालीवालए प्रन्यास उपाध्यक्ष महिम दशारा रजत पालकी की भव्य सजावट पुरूषोत्तम जीनगरए घनश्याम सोनी द्वारा की गई।
सायंकाल विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसे राजेश सोनी की ओर से कराया गया व विक्रम निकुम एण्ड पार्टी द्वारा शिवभक्तीमय भजन प्रस्तुत किये गये।
