Breaking News

हरियाणा में दिव्यांगों के लिए संचालित होगा पहला केंद्र

हरियाणा में दिव्यांगों के लिए संचालित होगा पहला केंद्र

नारायण सेवा संस्थान के दया गुप्ता मानव मंदिर का शुभ मुहूर्त में हुआ भूमि पूजन उदयपुर, 20 अगस्त।  नारायण सेवा संस्थान उदयपुर और शाखा कैथल के दया गुप्ता मानव मंदिर का रविवार को शुभ घड़ी व सिद्ध मुहूर्त में भूमि पूजन हुआ। मुख्य अतिथि कैथल नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, भू- दानी दया गुप्ता और सैकड़ो दानवीरों ने वैदिक मंत्रों की गूंज में हरियाणा प्रदेश में नर सेवा - नारायण सेवा संकल्प से संस्थान के पहले सेवा- मंदिर की नींव लगाई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश गर्ग ने सेवा केंद्र बनाने में पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया। भूमि पूजन के…
Read More
दूरसंचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी – अक्षय त्रिपाठी 

दूरसंचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी – अक्षय त्रिपाठी 

जिला कांग्रेस ने मनाया सद्भावना दिवस भीलवाड़ा, 20 अगस्त। जिला कांग्रेस कार्यालय में  11:15 पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व• श्री राजीव गांधी को राष्ट्रीय एकता अखंडता सांप्रदायिक सद्भाव के संकल्प को मजबूत करने के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर त्रिपाठी ने कहा कि राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे अपने कार्यकाल में राजीव गांधी ने जनता के दिलों पर अमित छाप छोड़ी है। युवा सोच वाले राजीव गांधी 21वीं सदी के भारत के निर्माता थे। 40 वर्ष की आयु में प्रधानमंत्री बनने…
Read More
श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर पधारेंगे नवगृह मण्डल सभागार

श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर पधारेंगे नवगृह मण्डल सभागार

अर्थव कुण्ड से होगा जलाभिषेक, विशेष पूजा अर्चना, आरती उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर के सचिव एडवोकेट चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि  की श्रावण मास के तृतीय सोमवार को आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर के विग्रह स्वरूप को रजत पालकी में विराजमान कर मंदिर परिसर की परिक्रमा करते हुए सवारी नवग्रह मण्डल सभागार पहुंचेगी। जहां अर्थव कुण्ड से आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर परम्परागत रूप से पूजा अर्चना की जाएगी। श्रावण महोत्सव समिति संरक्षक बालुसिंह कानावत ने बताया कि आगामी 28 अगस्त को निकलने वाली शाही सवारी की तैयारियां पूर जोर से चल रही है। उन्होंने बताया कि…
Read More
राजस्थान विद्यापीठ का 87वां स्थापना दिवस आज

राजस्थान विद्यापीठ का 87वां स्थापना दिवस आज

उदयपुर 20 अगस्त / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय की मातृ संस्था राजस्थान विद्यापीठ का 87वां स्थापना दिवस सोमवार स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर सांईंसेंस के सभागार में प्रातः 11.00 बजे समारोह पूर्वक मनाया जायेगा।  समारोह के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भटट्,  कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, पीठ स्थविर डॉ. कौशल नागदा होगे। अध्यक्षता कुलाधिपति प्रो. बलवंत राय जॉनी करेगे। समारोह में विद्यापीठ के सभी युनिटों के कार्यकर्ता भाग लेगे।
Read More
धूमधाम से मनाया नेमिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव  

धूमधाम से मनाया नेमिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव  

- 256 दिककुमारीकाओं के भक्ति- नृत्य से गूंज उठा आयड़ तीर्थ - आयड़ जैन तीर्थ में चातुर्मासिक प्रवचनों की श्रृृंखला जारी   उदयपुर 20 अगस्त। श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ तीर्थ पर बरखेड़ा तीर्थ द्वारिका शासन दीपिका महत्ता गुरू माता सुमंगलाश्री की शिष्या साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री एवं वैराग्य पूर्णाश्री आदि साध्वियों के सानिध्य में रविवार को विशेष प्रवचन हुए । महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि आयड़ तीर्थ के आत्म वल्लभ सभागार में सुबह 7 बजे दोनों साध्वियों के सानिध्य में अष्ट प्रकार की पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद परमात्म भक्ति स्वरूप…
Read More

मिनी ट्रक से दस लाख की अवैध शराब बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार

आबकारी का विशेष निरोधात्मक अभियान राजेश वर्मा उदयपुर, 20 अगस्त। प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, भण्डारण व परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के लिए आबकारी आयुक्त की ओर से15 अगस्त से प्रारम्भ हुए 15 दिवसीय विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक मिनी ट्रक से दस लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। अभियान की पालना में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त उदयपुर जोन श्वेता फगेडिया, आबकारी अधिकारी उदयपुर जोन देवेन्द्र दशोरा, जिला आबकारी अधिकारी मुकेश कलाल के नेतृत्व में प्रहराधिकारी अनिल  कुमार ने मय जाब्ता यह सफलता हासिल की। दशोरा ने बताया कि मुखबिर से मिली…
Read More
गंगुकुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 18वीं कावड यात्रा आज

गंगुकुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 18वीं कावड यात्रा आज

पुष्प वर्षा से होगा कावड यात्रा का स्वागत दस हजार कावड़ियें करेंगे महादेव का अभिषेक  कावड को कावड़ियों का इंतजार सफेद बनियान, कुर्ता, धोती एवं कपड़े के बुट में शामिल होंगे कावड़िये उदयपुर 20 अगस्त /  शिव महोत्सव समिति की ओर से सोमवार को को गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक 21 किलोमीटर तक की निकाली जाने वाली 17वीं कावड़ यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को रामकृपा शर्मा, महेश भावसार, मानसिंह हाडा, सुरेश रावत, नरेश वैष्णव, आनंदी लाल चितौड़ा, रमेश पालीवाल, कमलेन्द्र सिंह पंवार, शंकर गमेती, रामजी, अेाम साहू, उदय सिंह हाडा,…
Read More
मानसिक स्वस्थता से ही होगा एक स्वस्थ शरीर का निर्माण – डॉ. पवन कुमार

मानसिक स्वस्थता से ही होगा एक स्वस्थ शरीर का निर्माण – डॉ. पवन कुमार

भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज में पिनाका 4.0 का तृतीय दिवस विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों में दिखा खासा उत्साह भीलवाड़ा, 20 अगस्त। भीलवाड़ा स्थित राजमाता विजयराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में चल रहे 6 दिवसीय सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम पिनाका 4.0 के तीसरे दिवस विभिन्न क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों के बीच खासा उत्साह देखा गया। रविवार को आयोजित हुई विभिन्न ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने बताया कि पिनाका- 4.0 के रविवार को तीसरे दिन क्विज, चित्रकला, नाटक, क्रिकेट आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मानसिक स्वास्थ्य विभागाध्यक्ष डॉ.…
Read More
सम्मेलन के दौरान विचारों को साझा करेंगे, एक दूसरे के अनुभवों से सीखेंगे, भारत का लोकतंत्र मजबूत -जोशी

सम्मेलन के दौरान विचारों को साझा करेंगे, एक दूसरे के अनुभवों से सीखेंगे, भारत का लोकतंत्र मजबूत -जोशी

9वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन उदयपुर 20 अगस्त। 9वें सीपीए भारत क्षेत्र सम्मेलन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने होटल ताज अरावली में रविवार शाम एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ द्वारा विश्वभर में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला और वर्तमान में इसकी प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ द्वारा निरंतर लोकतंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की स्थापना 1911 में हुई थी एवं 1948…
Read More
बीएनआई बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल का सवन टू वन कॉन्क्लेव सम्पन्न

बीएनआई बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल का सवन टू वन कॉन्क्लेव सम्पन्न

उदयपुर। बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल उदयपुर रीजन का वन टू वन कॉन्क्लेव होटल हावर्ड जॉनसन ने सम्पन्न हुआ। जिसमे 107 सदस्यों ने भागीदारी की। बीएनाआई के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल छाजेड़ ने बताया कि कोविड महामारी के बाद इस तरह का यह पहला बिज़नेस कॉन्क्लेव था। वहां मौजूद मेंबर्स ने एक दूसरे को अपना अपना व्यापार समझते हुए 180 से ज्यादा रेफरल दिए। रीजन के अवॉर्ड्स भी दिए गए, जिसमें यश खंडेलवाल सर्वश्रेष्ठ सपोर्ट डायरेक्टर, शगुफ्ता जयपुरी बेस्ट मेंबर, आर्किटेक्ट सुनील लड्ढा, रूबी को बेस्ट चेप्टर एवम तकरीबन 25 अन्य मेंबर्स को भी सम्मानित किया गया। छाजेड़ ने बताया कि अब तक…
Read More
error: Content is protected !!