उदयपुर के युग ने रचा इतिहास, बना तैराकी का जूनियर इंडिया चैम्पियन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। लेकसिटी उदयपुर के युग चैलानी ने तैराकी का जूनियर इंडिया चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। उडीसा के भुवनेश्वर में चल रही राष्ट्रीय जूनियर-सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में युग चेलानी पांच गोल्ड मेडल अपने नाम करते हुए प्रतियोगिता में जूनियर इण्डिया चैंपियन बना।
उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव तैराकी के ट्रेनर महेश पालीवाल ने बताया की युग ने रविवार को आखिरी दोनों इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए पांच गोल्ड मेडल के साथ इंडिया जूनियर चैंपियन अपने नाम की। उन्होंने बताया कि राजस्थान तैराकी की इतिहास में पहली बार मौका है जब तैराकी में कोई इंडिया चैम्पियन बना है। युग ने आखिरी राउंड में 200 मीटर फ्री स्टाइल में 01:55.02 का समय, फिर 200 मीटर व्यक्तिगत मेडल में 02:09.91 का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इससे पहले इसी प्रतियोगिता की तीन अन्य तैराकी स्पर्धाओं में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किए थे।
इस स्वर्णिम उपलब्धि पर युग ने कहा कि ये पांचों मेडल खेलगांव तरणताल प्रशिक्षक, मां हेमा चेलानी, पिता जितेन्द्र चेलानी को समर्पित करता हूं और आगे भी इसी तरह राजस्थान का नाम आगे बढ़ाने का प्रयास करुंगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!