साथी वकील के साथ मारपीट को लेकर उदयपुर के वकीलों ने किया एसपी आॅफिस के सामने

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। साथी वकील के साथ पुलिसकर्मियों के मारपीट किए जाने को लेकर उदयपुर के वकीलों ने सोमवार को एसपी आॅफिस के सामने प्रदर्शन किया। आंदोलनकारी वकीलों का कहना था कि जब तक प्रतापनगर थानाधिकारी तथा अन्य तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, तब तक वह आंदोलन जारी रखेंगे।
दरअसल मामला यह बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे एडवोकेट कमलेश सालवी अपने मित्र के साथ देबारी चौराहे से घर की ओर आ रहा था कि उस दौरान रास्ते में मिले प्रतापनगर थानाधिकारी हिमान्शु सिंह ने अन्य तीन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उन्हें रोका। वहां उन्हें पकड़कर थाने ले गए तथा उनके साथ मारपीट की गई। पूरी जानकारी देने के बावजूद उन्हें जबरन थाने में हिरासत में रखा और मारपीट की गई। इधर, थानाधिकारी हिमान्शु सिंह का कहना है कि रात को वीआईपी मूवमेंट की वजह से वह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ देबारी चौराहे पर तैनात थे। उस समय रोंग साइड से आ रहे दो युवकों को उन्होंने रोका। उन्हें पाबंद करके छोड़ा था। उनके साथ कोई मारपीट नहीं की। उन्हें यह नहीं मालूम की उनमें से कोई वकील भी था।
इधर, उदयपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मोगरा का कहना है कि पुलिस ने एडवोकेट कमलेश सालवी और उसके साथी के साथ बुरी तरह मारपीट की थी। रात भर थाने में रखकर भी मारपीट की, जिससे उनको गंभीर चोटें आई हैं। जब तक थानाधिकारी सहित बाकी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इधर, पीड़ित वकील ने जातिगत गालीगलौज का भी आरोप लगाया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!