सदस्यता अभियान चलायेगा रोटरी क्लब अशोका- मुकेश माधवानी
उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर अशोका की बैठक शनिवार को 100 फीट रोड स्थित अशोका पैलेस में आयोजित की गई। जिसमें रोटरी क्लब उदयपुर अशोका का सदस्यता अभियान चलाने को लेकर चर्चा की गई। क्लब के चार्टर अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत उदयपुर शहर के समाजसेवियों को साथ लाकर शहर में सेवा के कार्यों को गति दी जाएगी, साथ ही सदस्यता बढ़ाने के लिए भी शहर के समाजसेवियों को क्लब से जुड़ने का आव्हान किया जाएगा। सचिव गिरीश राजानी ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार…
