Breaking News

उदयपुर के चौकसी ग्रुप को मिला राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान

उदयपुर के चौकसी ग्रुप को मिला राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान

उदयपुर, 11 सितंबर। सामाजिक सरोकार के तहत शैक्षिक उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध उदयपुर के चौकसी ग्रुप की कंपनी रवीन्द्र हैरियर प्राइवेट लिमिटेड व चौकसी हैरियर लिमिटेड को राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान 2023 से नवाजा गया है। राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को जयपुर के बिडला ऑडिटोरियम में आयोजित 27वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने चौकसी ग्रुप के प्रबंध निदेशक राधेय चौकसी और सीएसआर मैनेजर प्रवीण यादव को प्रशस्ति पत्र देकर राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया। गौरतलब है कि उदयपुर के चौकसी ग्रुप की ओर से विभिन्न विद्यालयों में…
Read More
नेशनल हेरीटेज क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन

नेशनल हेरीटेज क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन

उदयपुर, 11 सितंबर। इंटैक नेशनल हेरीटेज क्विज़-2023 कार्यक्रम के तहत इंटैक उदयपुर चैप्टर द्वारा सोमवार को चित्रकूट नगर स्थित रॉकवुड हाई स्कूल में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों के 160 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कन्वीनर ललित पांडे, को-कन्वीनर गौरव सिंघवी, और संजीव भारद्वाज, प्रियंका वैश्णव, मीनाक्षी जाटव सहित इन्टेक सदस्यों ने सहभागिता निभाई। स्थान और सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रॉकवुड हाई स्कूल प्रधानाचार्य  व स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए ललित पांडे ने सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का महत्व और उनके संरक्षण पर बल दिया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते हुए गौरव सिंघवी ने कहा कि…
Read More
वाणिज्यिक कर विभाग में परामर्श शिविर आयोजित

वाणिज्यिक कर विभाग में परामर्श शिविर आयोजित

उदयपुर, 11 सितंबर। राजस्थान मिशन-2030 के तहत विकसित राजस्थान-2030 दस्तावेज तैयार करने वाणिज्यिक कर विभाग का संभाग स्तरीय परामर्श शिविर सोमवार को सेक्टर 14 स्थित विभागीय कार्यालय में विशेष आयुक्त, अपीलीय प्राधिकारी रजनीकांत पाण्डया, अतिरिक्त आयुक्त, खान विभाग नीतू भारद्वाज, अध्यक्ष, आइ.सी.ए.आई. अभिषेक संचेती के आतिथ्य में हुआ। शिविर में संभाग के औद्योगिक संगठन, व्यापारिक संगठन, उद्यमी, चार्टेड अकाउंटेंट, कर सलाहकार एवं व्यापारिक यूनियन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शिविर में संयुक्त आयुक्त रविन्द्र जैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिविर के उद्देश्यों की जानकारी दी। उपायुक्त श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव ने पीपीटी के माध्यम से वाणिज्यिक कर विभाग की…
Read More
लहरों के राजहंस नाटक का मोहक मंचन, कलाप्रेमी हुए मुग्ध

लहरों के राजहंस नाटक का मोहक मंचन, कलाप्रेमी हुए मुग्ध

उदयपुर 11 सितम्बर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के यूजीसी सेंटर फॉर विमेन स्टडीज तथा मौलिक संस्था के तत्वावधान में मोहन राकेश द्वारा लिखित नाटक लहरों के राजहंस का मंचन रविवार शाम को देवाली स्थित विद्या भवन ऑडिटोरियम में किया गया। भगवान बुद्ध, उनके भाई नंद पर आधारित नाटक की सशक्त कथावस्तु और कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय ने कलाप्रेमियों को मुग्ध सा कर दिया। प्रारंभ में लोक कला मंडल के निदेशक लईक हुसैन, सुविवि की कुलपति प्रो सुनीता मिश्रा और जनार्दन राय नागर के कुलपति प्रो शिव सिंह सरंगदेवोत, दलपत सिंह राठौड ने नाट्य मंचन का शुभारंभ किया। शिवराज सोनकर और डॉ…
Read More
जाजली नदी में डूबने से एक बालक की मृत्यु नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों ने शव को बाहर निकाला

जाजली नदी में डूबने से एक बालक की मृत्यु नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों ने शव को बाहर निकाला

प्रतापगढ़, 11 सितंबर। 10 सितंबर, रविवार को साम को सुचना मिली की अरनोद के जाजली नदी में डूबने से एक बालक नहीं मिल रहा है। सूचना मिलते ही जिला कलक्टर डॉ इंद्रजीत यादव एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर दीपेंद्र सिंह राठौर के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक की टीम जाजली के लिए रवाना हुई। टीम ने शव को ढूंढा लेकिन रविवार रात को अंधेरा होने के कारण रात्रि में शव नहीं मिल पाया। नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक की टीम ने सोमवार को प्रातः में बालक के शव को ढूंढ निकाला। शव को निकालने में नागरिक सुरक्षा…
Read More
हर महीने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के श्रेष्ठ पत्रकार का सम्मान करेगी जार उदयपुर इकाई

हर महीने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के श्रेष्ठ पत्रकार का सम्मान करेगी जार उदयपुर इकाई

-जनहित के मुद्दे उठाने वाले नागरिकों को भी जोड़ा जाएगा उदयपुर, 11 सितंबर। उदयपुर जार की साधारण मासिक बैठक रविवार को कुमावत संस्थान पर आयोजित हुई। इसमें गत माह जयपुर में संपन्न एनयूजेआई के राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन में शामिल सदस्यों ने अपने अनुभव और संस्मरण सुनाए। इस दौरान हाल ही में उदयपुर यूआईटी पत्रकार प्लॉट योजना में आवंटित कोटे में वंचित और पात्र रहे जार सदस्यों के लिए प्रदेशाध्यक्ष सुभाष शर्मा और जिला महासचिव दिनेश भट्ट के नेतृत्व में यूआईटी को एक पत्र तैयार कर देने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही पूर्व में घोषित नई पत्रकार आवासीय योजना को…
Read More
अपडेट ….भीलवाड़ा गैंगरेप मामला फर्जी, पीड़िता अपनी मर्जी से गई थी युवकों के साथ

अपडेट ….भीलवाड़ा गैंगरेप मामला फर्जी, पीड़िता अपनी मर्जी से गई थी युवकों के साथ

उदयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा में विवाहिता के कथित अपहरण तथा गैंगरेप का मामला फर्जी निकला है। पुलिस का कहना है कि महिला अपनी मर्जी से दो पुरुषों के साथ गई थी, किन्तु साथ में रात बिताने पर जोर देने के बाद विवाद पैदा हो गया। महिला अपने घर लौटना चाहती थी लेकिन पुरुषों ने उसे रुकने के लिए मजबूर किया। इसलिए, उसने अपने कपड़े उतारे, घर से बाहर निकल सड़क पर दौड़ लगा दी। इस बीच मिलते राहगीर से उसने मदद मांगी और बताया था कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। इससे पहले 25 वर्षीया विवाहिता महिला ने दावा किया…
Read More
चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे: पुलिस ने किए काबू

चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे: पुलिस ने किए काबू

चुराई बाइक सुनसान स्थानों पर छिपा देते थे उदयपुर। शहर में प्रतापनगर थाना पुलिस ने रविवार को मोटरसाइकिल चोर गैंग का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को डिटेन किया है। उनके कब्जे से एक स्कूटी सहित बीस बाइक जब्त की है। बरामद सभी बाइक स्पलैण्डर हैं। पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में प्रतापनगर थाना पुलिस ने 19 वर्षीय नांदवेल निवासी अनिल डांगी को गिरफ्तार किया है। उससे हुई पूछताछ से खुलासा हुआ कि उसने राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर से अपने 2 अन्य साथी जीतू खाट…
Read More
निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल से गिरा श्रमिक, दम तोड़ा

निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल से गिरा श्रमिक, दम तोड़ा

उदयपुर, 10 सितम्बर.  शहर के सवीना थाना क्षेत्र में चार मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। वह लिफ्ट के लिए बने गहरे गड्ढे में गिर गया। पास ही दूसरे मकान में रहने वाले एडवोकेट्स के जरिए पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी। जिसके बाद रविवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव एमबी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। बताया गया कि घटना उदयपुर शहर में बीती रात धोल की पाटी स्थित गातोड जी मंदिर के पास की है। जहां फ्लैट्स के निर्माण का कार्य चल रहा था। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम काम खत्म…
Read More
गार्गी पुरस्कार की दूसरी किश्त के लिए आवेदन 15 तक

गार्गी पुरस्कार की दूसरी किश्त के लिए आवेदन 15 तक

उदयपुर। राज्य में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा एवं स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल द्यिालयों में माध्यमिक परीक्षा वर्ष 2022 में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली 63275 छात्राएं गार्गी पुरस्कार की दूसरी किश्त प्राप्त करने के लिए आगामी 15 सितम्बर तक शाला दर्पण पोर्टल पर आवेदन कर सकती है। बालिका शिक्षा फाउण्डेशन के सचिव राजेश कुमार लवानिया ने बताया कि बताया कि इन बालिकाओं को 11वीं में नियमित अध्ययनरत रहते हुए प्रथम किश्त पूर्व में दी जा चुकी है। वर्ष 2023-24 में कक्षा 12वीं में नियमित अध्यनरत रहने पर गार्गी पुरस्कार की दूसरी…
Read More
error: Content is protected !!