फतहसागर की पाल पर युवा करेंगे वॉकाथॉन, मतदाता जागरूकता का देंगे संदेश
साइकिलिंग और ट्राईसाइकिलिंग भी रहेगी आकर्षण का केंद्र दिव्यांगों के लिए तैराकी स्पर्धा रविवार को, मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को लेकर बैठक उदयपुर, 12 सितम्बर। आगामी विधानसभा चुनाव-2023 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत उदयपुर में जोरशोर से गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आगामी 16 सितम्बर को उदयपुर के युवा फतहसागर की पाल पर वॉकाथॉन करते हुए मतदाता जागरूकता का संदेश देंगे। यह निर्णय मंगलवार शाम को जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में जिला परिषद सीईओ और स्वीप नोडल अधिकारी सलोनी…
