कोटा के लिए ऐतिहासिक दिन- चम्बल रिवरफ्रंट की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
1442 करोड़ रुपए के विकास कार्यों से चमका कोटा - देश-दुनिया में मॉडल बनेगा हैरिटेज रिवरफ्रंट - रिवरफ्रन्ट के दोनों तटों पर 27 घाटों का निर्माण जयपुर, 12 सितम्बर। भारत के प्रथम हैरिटेज चम्बल रिवर फ्रंट का समारोहपूर्वक उद्घाटन मंगलवार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने किया। उन्होंने नयापुरा बावड़ी घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण, राजस्थानी संगीत की धुनों, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों के बीच लोकार्पण पट्टिका का अनावरण कर कोटावासियों को सौगात दी। समारोह में स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल, शिक्षा मंत्री डॉ. बीड़ी कल्ला, चिकित्सा मंत्री श्री परसादी लाल मीणा सहित मंत्रिपरिषद के सदस्य, विभिन्न बोर्ड निगमों के अध्यक्ष, विधायकगण सहित बड़ी संख्या…
