डूंगरपुर में ट्रक ने क्रूजर को पीछे से मारी टक्कर, सात की मौके पर मौत
उदयपुर। डूंगरपुर जिले में दिल्ली—मुम्बई हाईवे 48 पर ट्रक की टक्कर से क्रूजर में सवार 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दस से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा रविवार दोपहर ढाई बजे डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा क्षेत्र में हुआ। जहां रतनपुर बॉर्डर के समीप ट्रक के ब्रेक फैल हो गए थे और वह आगे चल रही क्रूजर को टक्कर मारते हुए निकला। जिससे क्रूजर पलट गई और उसमें सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि शव छितराकर…
