Breaking News

डीपीएस उदयपुर की अनूठी पहलः छात्रों को सेना में अधिकारी बनने के लिए मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

डीपीएस उदयपुर की अनूठी पहलः छात्रों को सेना में अधिकारी बनने के लिए मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) उदयपुर ने कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए डीपीएस डिफेंस लीडरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान करना है। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय की इस अभिनव पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को बताया गया कि डीडीएलपी केवल एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (ैैठ) की चयन प्रक्रिया के लिए भी विद्यार्थियों को व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया…
Read More
मार्वल वॉटर पार्क में पोरवाल समाज का पारिवारिक मिलनः खेल, मस्ती और उल्लास से सजा यादगार पिकनिक आयोजन

मार्वल वॉटर पार्क में पोरवाल समाज का पारिवारिक मिलनः खेल, मस्ती और उल्लास से सजा यादगार पिकनिक आयोजन

उदयपुर। पोरवाल समाज द्वारा मार्वल वॉटर पार्क में आज पारिवारिक पिकनिक का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के सभी आयु वर्ग के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए और दिनभर विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेल प्रतियोगिताओं तथा वाटर राइड्स का भरपूर आनंद लिया। समाज अध्यक्ष अजय पोरवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों के लिए अलग-अलग रोचक गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाउजी, म्यूजिकल गेम्स, टीम एक्टिविटीज़ और मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पिकनिक का मुख्य उद्देश्य…
Read More
17 वर्ष बाद साध्वी डॉ. विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 का गगनभेदी जयकारों के साथ हुआ मंगल चातुर्मास प्रवेश

17 वर्ष बाद साध्वी डॉ. विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 का गगनभेदी जयकारों के साथ हुआ मंगल चातुर्मास प्रवेश

आत्मकल्याण का मार्ग है धर्म और संयम, चातुर्मास आत्मचिंतन का श्रेष्ठ अवसर: साध्वी डॉ. विद्युतप्रभा श्रीजी उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक वासूपूज्य महाराज मंदिर ट्रस्ट, दादाबाड़ी में रविवार को साध्वी डॉ. विद्युतप्रभा श्रीजी,साध्वी प्रज्ञाजंनाश्रीजी, साध्वी नमनरूचि श्रीजी, साध्वी योगरूचि श्रीजी, साध्वी तन्मयरूचि श्रीजी, साध्वी आप्तरूचिश्रीजी आदि ठाणा-6 का मंगल चातुर्मास प्रवेश भक्ति, श्रद्धा और धर्ममय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भव्य अगवानी कर साध्वीवृंद का भावपूर्ण स्वागत किया। पूरे परिसर में जयघोष और मंगल गीतों से आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हो गया। चातुर्मास प्रवेश के उपरांत आयोजित प्रथम प्रवचन में साध्वी डॉ. विद्युतप्रभा श्रीजी ने कहा…
Read More
ग्रामीण मददकाशी फाउंडेशन ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग व शैक्षणिक सामग्री

ग्रामीण मददकाशी फाउंडेशन ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग व शैक्षणिक सामग्री

उदयपुर, 18 जुलाई। शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार निभाते हुए ग्रामीण मददकाशी फाउंडेशन के संस्थापक संदीप पाटीदार एवं सरोज पाटीदार ने राजस्थान बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ोल के जरूरतमंद एवं वंचित विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फाउंडेशन की ओर से विद्यालय में अध्ययनरत 60 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग तथा 150 विद्यार्थियों को स्टेशनरी एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। विद्यार्थियों के चेहरों पर नई शैक्षणिक सामग्री पाकर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर संदीप पाटीदार एवं सरोज पाटीदार ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है…
Read More
दान में सर्वश्रेष्ठ – अंगदान: ग्रीन पीपल सोसायटी की पहल पर अंगदान जागरूकता गोष्ठी आयोजित

दान में सर्वश्रेष्ठ – अंगदान: ग्रीन पीपल सोसायटी की पहल पर अंगदान जागरूकता गोष्ठी आयोजित

उदयपुर, 18 जुलाई। ग्रीन पीपल सोसायटी, उदयपुर के अध्यक्ष राहुल भटनागर की पहल पर फील्ड क्लब, जयपुर में "दान में सर्वश्रेष्ठ – अंगदान" विषय पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अजय गुप्ता (सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा अधिकारी एवं सदस्य, मोहन फाउंडेशन जयपुर सिटीजन फोरम) ने अंगदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए समाज से इस जनआंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रक्तदान और नेत्रदान आज सामाजिक संस्कार बन चुके हैं, उसी प्रकार अब अंगदान को भी जन-जन का अभियान बनाना होगा। उन्होंने ब्रेन-डेथ की वैज्ञानिक अवधारणा, उससे जुड़ी भ्रांतियों और मरणोपरांत…
Read More
बीसीआई टूरिज्म की ऑफिशियल मीट संपन्न, उदयपुर में टूरिज्म को नई दिशा देने पर हुआ मंथन

बीसीआई टूरिज्म की ऑफिशियल मीट संपन्न, उदयपुर में टूरिज्म को नई दिशा देने पर हुआ मंथन

बिजनेस नेटवर्किंग, डिजिटल प्रमोशन और संयुक्त प्रयासों से पर्यटन उद्योग को गति देने पर हुई विस्तृत चर्चा उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) टूरिज्म की ऑफिशियल मीट ओरिएंटल पैलेस के अतरंगी एसी हॉल में सफलतापूर्वक आयोजित हुई। मीटिंग में उदयपुर के टूरिज्म सेक्टर को नई दिशा देने, बिजनेस नेटवर्किंग को मजबूत बनाने तथा होटल, ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़े व्यवसायियों के बीच सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि उदयपुर की पहचान देश के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में लगातार मजबूत हो रही है। ऐसे में टूरिज्म सेक्टर…
Read More
रोटरी क्लब अशोका द्वारा “महिला सम्मान समारोह 3.0” का भव्य आयोजन, विभिन्न महिला संगठनों का हुआ सम्मान

रोटरी क्लब अशोका द्वारा “महिला सम्मान समारोह 3.0” का भव्य आयोजन, विभिन्न महिला संगठनों का हुआ सम्मान

उदयपुर। रोटरी क्लब अशोका की ओर से 100 फीट, शोभागपुरा रोड स्थित अशोका ग्रीन में महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सरोकारों को समर्पित  'महिला सम्मान समारोह 3.0' आयोजित किया गया। समारोह में समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला संस्थाओं एवं उनकी प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतपाल पीडीजी सीए रोटेरियन निर्मल सिंघवी थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में एडीएसजी रोटेरियन रितु वैष्णव, रोटेरियन डॉ. पूजा गांधी और रोटेरियन तारिका भानूप्रताप सिंह रहीं। सभी अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण को समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार बताते हुए…
Read More
शिक्षा के नाम पर बच्चों को राजस्थान से बाहर ले जाकर धर्मान्तरण कर रहा गिरोह, सांसद रावत ने एसआईटी गठित करने व एनआईए, सीबीआई-आईबी जांच की मांग की

शिक्षा के नाम पर बच्चों को राजस्थान से बाहर ले जाकर धर्मान्तरण कर रहा गिरोह, सांसद रावत ने एसआईटी गठित करने व एनआईए, सीबीआई-आईबी जांच की मांग की

-गोवा में पकडे गए उदयपुर जिले के 7 बच्चे, तमिलनाडू ले जा रहे थे -रेस्क्यू कर उदयपुर लाया गया, बाल कल्याण समिति ने किए इंतजाम -कुछ बच्चे पहले से ही तमिलनाडू पहुंचा दिए गए, गिरोह षड़यंत्र पूर्वक कर रहा काम उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कथित ईसाई मिशनरियों व एक सुगठित इकोसिस्टम द्वारा शिक्षा की आड में बच्चों को राजस्थान से बाहर ले जाने और फिर उनका धर्मान्तरण करने के मामलों की रचना बहुस्तरीय व डिजिटल लेन-देन की संभावना को देखते हुए एनआईए, सीबीआई और इंटेलिजेंस ब्यूरो आईबी से जांच करवाने की मांग की है।…
Read More
डीपीएस उदयपुर के 11 विद्यार्थियों का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

डीपीएस उदयपुर के 11 विद्यार्थियों का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा 12वीं विज्ञान की जीव विज्ञान शाखा के कुल 11 छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित नीट 2026 परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम फहराया है। अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अथक परिश्रम, निष्ठा व समर्पण से अध्ययन करने वाले इन प्रतिभावान विद्यार्थियों में आर्या गुप्ता ने 571 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरान्वित किया है। इसी क्रम में अरहम संचेती, युक्ता टेलर, अरिजीत सिंह, दिव्यांश सोनी, तिरिसेना विजेता, सिद्धांत लुहाडिया, मीनल हरयाणी, इशिका…
Read More
एसीसीए के वैश्विक पाठ्यक्रम में पीएफसी एजुकेशन का उत्कृष्ट प्रदर्शन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ भव्य सम्मान

एसीसीए के वैश्विक पाठ्यक्रम में पीएफसी एजुकेशन का उत्कृष्ट प्रदर्शन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ भव्य सम्मान

उदयपुर, 18 जुलाई। शहर के अग्रणी व्यावसायिक वाणिज्य शिक्षण संस्थान पीएफसी एजुकेशन में एसीसीए के वैश्विक पाठ्यक्रम की जून 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सफल विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ एसीसीएके वैश्विक पाठ्यक्रम में संबद्ध सदस्य (एफिलिएट) का प्रतिष्ठित दर्जा प्राप्त करने वाले हार्दिक सिंघवी एवं आस्था मंधान के सम्मान से हुआ। संस्थान ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए दोनों विद्यार्थियों का विशेष अभिनंदन किया। इसके बाद विभिन्न विषयों में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को…
Read More
error: Content is protected !!