सावधान उदयपुर न्यूज़ चैनल का तृतीय स्थापना दिवस गरिमामय समारोह के साथ सम्पन्न, पत्रकारों और मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान
उदयपुर। शक्ति नगर स्थित झूलेलाल भवन में सावधान उदयपुर न्यूज़ चैनल का तृतीय स्थापना दिवस गरिमामय एवं भव्य वातावरण में आयोजित किया गया। यह समारोह पत्रकारिता, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों के समन्वय का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया। कार्यक्रम में उदयपुर एवं मेवाड़ अंचल के बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सावधान उदयपुर न्यूज़ के संपादक सुनील कालरा ने बताया कि चैनल के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस विशेष समारोह का उद्देश्य पत्रकारिता के प्रति समर्पित साथियों का सम्मान करना तथा शिक्षा के क्षेत्र में…
