24 अप्रैल से शुरू होगा प्रशासन गांवों के संग अभियान, 30 जून तक लगेंगे शिविर
भीलवाडा, 19 अप्रैल। माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार राज्य की संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुये सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण की विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा राज्य के बजट 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए राज्य में 24 अप्रैल से 30 जून तक महंगाई राहत कैम्प, प्रशासन गाँवों के संग अभियान एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान का आयोजन किया जाना है। जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी के निर्देशानुसार किसानों एवं ग्रामीण आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के लिये प्रशासन गाँवों के संग अभियान-2023" 24 अप्रैल…
