बांसवाड़ा : श्री पीताम्बरा आश्रम में नव वर्ष धूमधाम से मनाया गया
नूतन वर्ष अभिनन्दन समारोह हुआ, मारुति अनुष्ठान में बहा श्रृद्धा का ज्वार, बड़ा रामद्वारा के संत श्री रामप्रकाश महाराज ने किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ बांसवाड़ा, 30 मार्च/भारतीय नव वर्ष गायत्री मण्डल बांसवाड़ा द्वारा वनेश्वर महादेव मन्दिर के पास संचालित श्री पीताम्बरा आश्रम में रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। नव वर्ष अभिनन्दन समारोह गायत्री मण्डल एवं नटवरानन्दी वेलफेयर फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। बड़ा रामद्वारा के संत, प्रमुख आध्यात्मिक चिन्तक श्री रामप्रकाशजी रामस्नेही महाराज के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता गायत्री मण्डल के मुख्य संरक्षक, पूर्व आयुक्त श्री दिलीप गुप्ता ने की जबकि…
