Banswara

बांसवाड़ा जिले के गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित- नई शिक्षा नीति विकसित भारत और विश्वगुरु भारत बनाने में महत्वपूर्ण – राज्यपाल

बांसवाड़ा जिले के गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित- नई शिक्षा नीति विकसित भारत और विश्वगुरु भारत बनाने में महत्वपूर्ण – राज्यपाल

बांसवाड़ा , 2 मई।  राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय-बांसवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में कहा कि भारतीय प्राचीन ज्ञान विश्व को आधुनिक दृष्टि प्रदान करने वाला है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी नई शिक्षा नीति के जरिए विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता विकास के साथ उनमें रचनात्मक गुण विकसित किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति भारत को विकसित राष्ट्र ही बनाने में महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि इसके जरिए फिर से देश विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में शिक्षक और शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते…
Read More
बांसवाड़ा : मानवता की प्रतिष्ठापक भारतीय ज्ञान परम्परा आज भी प्रासंगिक एवं उपादेय:कुलपति प्रो दुबे

बांसवाड़ा : मानवता की प्रतिष्ठापक भारतीय ज्ञान परम्परा आज भी प्रासंगिक एवं उपादेय:कुलपति प्रो दुबे

भारतीय ज्ञान परम्परा शैक्षिक उन्नयन का आधार:कुलपति प्रो ठाकुर भारतीय संस्कृत ज्ञान परम्परा की प्रासंगिकता विषयक एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न 111 शोधार्थियों की सहभागिता एवं 30 शोध पत्र प्रस्तुत बाँसवाड़ा,26 फरवरी. सृष्टि में मनुष्य होना दुर्लभ है,विद्या दुर्लभ है और इसके उपरांत विनय को अर्जित करना भी दुर्लभ है|ऐसे हज़ारों जीवन दर्शन के सूत्रों से भारतीय ज्ञान परम्परा रची बसी है|हमारी सनातन ज्ञान परम्परा मानवता की प्रतिष्ठा का सार्वभौमिक और सार्वकालिक जीवंत प्रमाण है|यह ज्ञान हमें परम्परा से अर्जित है जो अनादि,अनंत और सर्व प्रासंगिक है|जीव से जगदीश की यात्रा ही भारतीय ज्ञान परम्परा है|उक्त विचार जगदगुरु रामानंदाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय…
Read More
बांसवाड़ा : *हरिनाम संकीर्तन में महामंत्र हरे रामा हरे कृष्ण की गूंज*

बांसवाड़ा : *हरिनाम संकीर्तन में महामंत्र हरे रामा हरे कृष्ण की गूंज*

सत्संग संकीर्तन भजन ओर आरती विधान रतलाम रोड पर सम्पन्न बांसवाड़ा।  सुभाष नगर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित इस्कॉन केन्द्र बांसवाड़ा द्वारा सत्संग संकीर्तन भजन ओर आरती विधान रतलाम रोड स्थित विभिन्न स्थानों पर हुआ। प्रारम्भ में कृष्ण भावनामृत भक्ति साधना सत्संग की शुरुआत बृज मोहन दास प्रभु की अगुवाई ओर अभिनंदन निमाई,अभय गौरांग दास,विश्व आत्मा वरुण, सहित अन्य साधक साधिकाओं श्रद्धालुओं के साथ  मनोयोग और श्रद्धा के साथ विभिन्न मोहल्लों में किया गया। इस अवसर पर समारोह में चंद्रकांता माताजी, रचना व्यास मानस,अजय, रौनक, कुशल चैतन्य,डिम्पल ,सुनील, सुरेश,रेखा मूंदड़ा,कुंज बिहारी , वेदान्ग़,उत्सव, वर्धित,हरि प्रसाद, नैमिष ,निखिल ,नीरज पाठक, अचिंत्य दृष्टि,कृपाली भट्ट…
Read More
कर्म ज्ञान योग की जननी गीता 

कर्म ज्ञान योग की जननी गीता 

ब्रह्मांड व कर्मों का कंपन परिणाम देता हैं  मैं भगवान् का हूँ ओर भगवान् मेरे हैं - श्रीमद्भगवद्गीता  बांसवाड़ा।  ब्रह्मांड में कर्म ज्ञान योग अंतरिक्ष में प्रमुख तत्व है और उसमें मौजूद सभी पदार्थ और ऊर्जा पृथ्वी- सूर्य- चंद्रमा- ग्रह- उपग्रह- नक्षत्र- निहारिकाएं- आकाशगंगा इत्यादि इस विराट ब्रह्मांड के ही हिस्से हैं ब्रह्माण्ड का काम है कि- वह हमारे कर्म के अनुरूप कम्पन उत्पन्न कर दे जो समय आने पर कर्मफल के कम्पन रूप में परावर्तित होकर अभिव्यक्त हो जाती हैं यही कर्म ज्ञान योग है। साधु विचारक लेखक श्रद्धेय बृज मोहन दास प्रभु  ने अंकुर स्कूल में रविवार सुबह…
Read More
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बांसवाड़ा के चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बांसवाड़ा के चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न

बांसवाड़ा : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, बांसवाड़ा के हाल ही में सम्पन्न हुए चुनावों में सर्वसम्मति से डॉ. मुनव्वर हुसैन जी को पुनः अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही डॉ. डी.के. गोयल जी को सचिव एवं डॉ. कृष्णा दोसी जी को कोषाध्यक्ष के रूप में दायित्व सौंपा गया। डॉ. मुनव्वर हुसैन जी को यह दायित्व उनके पूर्व कार्यकाल में दिखाई गई निष्ठा, एसोसिएशन के प्रति समर्पण एवं चिकित्सकों के हितों की रक्षा में उनकी सक्रिय भूमिका के आधार पर पुनः सौंपा गया है। उन्होंने चिकित्सकों की समस्याओं को प्रबलता से उठाकर संस्था को एक नई पहचान दिलाई है। नवनियुक्त सचिव…
Read More
बांसवाड़ा : बांसवाड़ा – कपिल-केदारेश्वर प्रतिष्ठा महोत्सव दैव प्रतिमाओं का विविध द्रव्य अधिवास विधान, प्रासाद वास्तु, रूद्रयाग आदि अनुष्ठान हुए

बांसवाड़ा : बांसवाड़ा – कपिल-केदारेश्वर प्रतिष्ठा महोत्सव दैव प्रतिमाओं का विविध द्रव्य अधिवास विधान, प्रासाद वास्तु, रूद्रयाग आदि अनुष्ठान हुए

बाँसवाड़ा, 19 अप्रेल/बांसवाड़ा शहर के सिंहवाव क्षेत्र स्थित श्री कपिल गणेश एवं श्री केदारेश्वर महादेव मन्दिर के 3 दिवसीय पुनर्प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठा प्रयोग विधि-विधान से हुए। प्रतिष्ठा अनुष्ठानों के दर्शन तथा यज्ञ मण्डप की परिक्रमा कर पुण्य लाभ पाने के लिए दिन भर भक्तों का आवागमन बना रहा। ये सभी अनुष्ठान प्रधान आचार्य पं. पंकज पण्ड्या एवं पं. भावेश पण्ड्या तथा प्रतिष्ठा आचार्य पं. यज्ञनारायण पण्ड्या और उपाचार्य पं. कमलकान्त पण्ड्या, प्र. प्रदीप भट्ट आदि के निर्देशन एवं आचार्यत्व में हुए। पण्डितों के समूह ने किया रूद्राभिषेक विधान महोत्सव के अन्तर्गत शनिवार को शुक्रवार को विंध्यवासिनी अष्टमी…
Read More
बांसवाड़ा – कपिल-केदारेश्वर प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

बांसवाड़ा – कपिल-केदारेश्वर प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

शहर में रविवार तक रहेगी अनुष्ठानों और यज्ञार्चन की धूम, पहले दिन गणेशार्चन, ग्रहशान्ति, चण्डी विधान हुए बाँसवाड़ा, 18 अप्रेल/बांसवाड़ा शहर के सिंहवाव क्षेत्र स्थित श्रृद्धा केन्द्र श्री कपिल गणेश एवं श्री केदारेश्वर महादेव मन्दिर के 3 दिवसीय पुनर्प्रतिष्ठा महोत्सव का श्रीगणेश शुक्रवार प्रातः विनायक स्तवन एवं गणपति महापूजा से हुआ। इसके उपरान्त स्थापित देवताओं का आवाहन एवं षोड़शोपचार से पूजन-अर्चन, गणेश याग, मण्डप प्रवेश, ग्रह पूजा, ग्रह शान्ति, ग्रह होम, मातृका पूजन, पुण्याहवाचन, कुटीर होम आदि अनुष्ठान हुए। इस दौरान् प्रधान आचार्य पं. पंकज पण्ड्या एवं पं. भावेश पण्ड्या तथा प्रतिष्ठा आचार्य पं. यज्ञनारायण पण्ड्या और उपाचार्य पं. कमलकान्त पण्ड्या, प्र. प्रदीप भट्ट आदि के निर्देशन एवं आचार्यत्व में प्रतिष्ठा विधान एवं नौ कुण्डीय यज्ञार्चन…
Read More
बांसवाड़ा शहर में तीन दिवसीय विशाल प्रतिष्ठा महोत्सव 18 अप्रेल से

बांसवाड़ा शहर में तीन दिवसीय विशाल प्रतिष्ठा महोत्सव 18 अप्रेल से

सिंहवाव क्षेत्र के कपिल-केदारेश्वर धाम पर उमड़ेगा आस्था का ज्वार, वागड़ की वैदिक परम्पराओं से होगी देव प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा, नौ कुण्डीय यज्ञार्चन महानुष्ठान सहित विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी बाँसवाड़ा, 9 अप्रेल/आगामी 18 से 20 अप्रेल तक शहर के सिंहवाव स्थित श्री कपिल गणेश एवं श्री केदारेश्वर महादेव मन्दिर के पुनर्प्रतिष्ठा महोत्सव में अन्य देव-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना के साथ ही वैदिक विधि-विधान और धर्मशास्त्रीय परम्पराओं के अनुरूप नौ कुण्डीय यज्ञार्चन महानुष्ठान भी होगा। इस विशाल समारोह को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी हैं। श्री कपिल-केदारेश्वर मन्दिर विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष त्रिवेदी एवं सचिव अनन्त जोशी…
Read More
बांसवाड़ा में महिला थाना पुलिस की कार्रवाई : 15,000 हजार रूपये ईनामी गिरफ्तार

बांसवाड़ा में महिला थाना पुलिस की कार्रवाई : 15,000 हजार रूपये ईनामी गिरफ्तार

* महिला का अपहरण कर बंधक बना लम्बे समय तक दुष्कर्म का है आरोपी, 06 साल से था वांछित जयपुर 6 अप्रैल। बांसवाड़ा जिले की महिला थाना पुलिस ने एक महिला का अपहरण कर बंधक बना लंबे समय तक दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी कृष्णा उर्फ दिनेश उर्फ कतल सिंघाड़ा पुत्र चतरा (29) निवासी सिंघाडो का पाडला थाना अरथुना जिला बांसवाड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी 6 साल से फरार चल रहा था। बांसवाड़ा एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि आरोपी कृष्णा उर्फ दिनेश उर्फ कतल के विरुद्ध वर्ष 2019 में एक महिला का अपहरण कर लंबे समय…
Read More
“सेल्फ स्टडी से सत्येन बने राजस्थान के सबसे युवा असिस्टेंट प्रोफेसर

“सेल्फ स्टडी से सत्येन बने राजस्थान के सबसे युवा असिस्टेंट प्रोफेसर

समर्पित व सतत प्रयासों ने सत्येन को दिलाई सफलता अंग्रेज़ी विषय में बाँसवाड़ा के कन्या महाविद्यालय में हुआ पदस्थापन बाँसवाड़ा. “सुनियोजित, सतत और सधे समर्पित प्रयासों से किसी भी लक्ष्य को सफलता में बदला जा सकता है “यह चरितार्थ किया है राजस्थान लोक सेवा आयोग से चयनित एवं आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा द्वारा हरिदेव जोशी राजकीय कन्या महाविद्यालय में हाल ही में पदस्थापित सत्येन पानेरी ने। बड़ोदिया निवासी सत्येन पानेरी ने सेल्फ स्टडी कर राज्यमें कॉलेज शिक्षा में अंग्रेजी विषय के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर की कुल147 की सूची में सबसे कम उम्र मात्र 23की वय में 17 वां स्थान अर्जित कर न…
Read More
error: Content is protected !!