बांसवाडा : यूजीसी नेक टीम ने महाविद्यालय का किया सघन निरीक्षण
प्राचार्य ने पीपीटी के माध्यम से बताया कॉलेज का इतिहास और वर्तमान बांसवाडा। श्री गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय के मूल्यांकन के लिए पहुंची नेक की टीम ने मंगलवार को दिनभर अलग-अलग चरणों में पड़ताल की। दल में शामिल तीनों ही सदस्यों ने महाविद्यालय के पूरे परिसर का भ्रमण किया और एक-एक साधन सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। महाविद्यालय परिसर में पहुंची टीम का मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर परंपरागत रूप से स्वागत किया गया। दल में कुलपति ज्वाहरलाल तकनीकी विवि हैदराबाद प्रो. सत्यनारायण सिरासनी, कुरुक्षेत्र विवि हरियाणा से प्रो. सीपी सिंह एवं वरदा महाराष्ट्र जीएस कॉलेज की…
