Banswara

बांसवाड़ा में जिला स्तरीय निवेश सम्मेलन राइजिंग राजस्थान में 52 निवेशको ने 8936.46 करोड रू. के निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर किए

बांसवाड़ा में जिला स्तरीय निवेश सम्मेलन राइजिंग राजस्थान में 52 निवेशको ने 8936.46 करोड रू. के निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर किए

—औद्योगिक विकास के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे- टीएडी मंत्री जयपुर, 16 अक्टूबर। जिला स्तरीय निवेश सम्मेलन राइजिंग राजस्थान का जिला स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को बांसवाड़ा में जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, जनजाति क्षैत्रीय एवं गृह रक्षा मंत्री के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी सचिव जी.बी. चतुर्वेदी ,गढी विधायक श्री कैलाश मीणा, जिला प्रमुख श्रीमती रेशम मालवीया, जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव, श्री लाभचंद पटेल, जिला पुलिस अधीक्षक श्री हर्षवर्धन अग्रवाल भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने जिला स्तरीय निवेश सम्मेलन राइजिंग राजस्थान की जानकारी दी। कार्यक्रम के…
Read More
बांसवाड़ा : परतापुर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 12 अक्तूबर को

बांसवाड़ा : परतापुर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 12 अक्तूबर को

बांसवाड़ा/नगरपालिका परतापुर गढ़ी के सुभाष चन्द्र बोस खेल मैदान में 12 अक्तूबर शनिवार को दशहरा मेले में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा एवं रात्रि 9 बजे रावण के पूतले का दहन होगा। नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी विजय दांतला ने बताया कि मेले में जलज जानी के संयोजन में भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें मनवीर मधुर (दिल्ली),लक्ष्मण नेपाली (सांची), लोकेश महाकाली (नाथद्वारा), मोनिका हठिला (कच्छ भुज), कुलदीप रंगीला( देवास), धीरज शर्मा (नालछा), अरविंद पाटीदार (बोदिया), सारीका भुवन (छींच) आदि कवि काव्य पाठ करेंगे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक कैलाश चन्द्र मीणा…
Read More
बांसवाड़ा : लालीवाव मठ में 20 नवम्बर से आठ दिवसीय विराट धार्मिक महोत्सव

बांसवाड़ा : लालीवाव मठ में 20 नवम्बर से आठ दिवसीय विराट धार्मिक महोत्सव

ग्राम सम्पर्क अभियान जारी ठीकरिया में हुई बैठक में त्रिमेस समाजजनों ने जताया हरसंभव अधिकाधिक सहभागिता का संकल्प बांसवाड़ा, त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज (त्रिमेस) की ठीकरिया इकाई की संस्कृत पाठशाला भवन में हुई बैठक में लालीवाव मठ में आगामी 20 नवम्बर से आयोजित विराट धार्मिक महोत्सव में हरसंभव भागीदारी निभाने का संकल्प समाजजनों द्वारा लिया गया। सदियों से लोक श्रृद्धा केन्द्र के रूप में विख्यात सिद्ध तपोभूमि लालीवाव मठ के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर श्रीमहंत हरिओमदासजी महाराज के सान्निध्य एवं राजस्थान प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी श्री टी.आर. जोशी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में त्रिमेस की ठीकरिया इकाई के पदाधिकारियों…
Read More
बांसवाड़ा : बालमुकुन्द गणेश मण्डल तेली समाज की बैठक सम्पन्न

बांसवाड़ा : बालमुकुन्द गणेश मण्डल तेली समाज की बैठक सम्पन्न

वार्षिक आय-व्यय ब्यौरा रिपोर्ट पत्रिका का विमोचन बाँसवाड़ा,  बालमुकुन्द गणेश मण्डल तेली समाज की वार्षिक आमसभा हुई। आमसभा में गणेश मण्डल द्वारा गणेशोत्सव 2024 का आय-व्यय की रिपोर्ट पेश की। इसकी प्रिन्टेड प्रति समाज के घर घर वितरित की गई। मण्डल द्वारा गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। किशनपोल बालमुकुन्द गणेश मण्डल तेली समाज की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन गणपति बाप्पा मोरिया जयकारों के साथ किया गया । अपने गुरुदेव के हाथों से करवाया बालमुकुन्द वार्षिक पत्रिका का विमोचन बाँसवाड़ा,  बालमुकुन्द गणेश मण्डल तेली समाज की वार्षिक आय-व्यय ब्योरा रिपोर्ट पत्रिका का विमोचन महामण्डलेश्वर श्रीमहंत हरिओमदासजी महाराजजी द्वारा…
Read More
बांसवाड़ा : श्री पीताम्बरा आश्रम में दो दिवसीय शिवार्चन अनुष्ठान हुआ

बांसवाड़ा : श्री पीताम्बरा आश्रम में दो दिवसीय शिवार्चन अनुष्ठान हुआ

यजुर्वेदीय विधि-विधान से रूद्राभिषेक एवं शैव साधनाओं का दिग्दर्शन बांसवाड़ा, 01 अक्टूबर/गायत्री मण्डल की ओर से श्री पीताम्बरा आश्रम में प्रदोष एवं मासिक शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय रूद्रार्चन अनुष्ठान सोमवार रात सामूहिक आरती एवं पुष्पान्जलि के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान् पं. पवन पाठक के आचार्यत्व में षोड़शोपचार से पंचदेव उपासना, विभिन्न दैवीय एवं दिव्य द्रव्यों से नर्मदेश्वर का अभिषेक, वैदिक परम्परा से रूद्राभिषेक, पंचाक्षरी मंत्र जप आदि कई अनुष्ठान हुए। इनमें चन्द्रेश व्यास, नीरज पाठक, महेन्द्र त्रिवेदी, विनोद चौबीसा, अनन्त जोशी, मधुसूदन व्यास, जय रणा आदि ने लघुरूद्रार्चन किया। इस अवसर पर मुख्य साधक-साधिकाओं दिलीप गुप्ता, रमाशंकर शुक्ला, प्रीति गुप्ता एवं साधना शुक्ला ने पूजन-अर्चन एवं अभिषेक आदि…
Read More
काशी शिवपुरी आश्रम में परमहंस राजयोगी प्रभु बा के सान्निध्य में आध्यात्मिक सत्संग समागम

काशी शिवपुरी आश्रम में परमहंस राजयोगी प्रभु बा के सान्निध्य में आध्यात्मिक सत्संग समागम

महामण्डलेश्वर श्रीमहंत हरिओमदासजी महाराज ने दिया प्रवचन, कहा - दैवीय और दिव्य आभामण्डित शिवपुरी आश्रम असीम आत्म आनन्द का संवाहक, लालीवाव में आयोजित विराट धार्मिक महोत्सव का दिया निमंत्रण, बांसवाड़ा, 01 अक्टूबर/काशी शिवपुरी आश्रम इन्टाली खेड़ा में सोमवार रात परमहंस स्वामी सुगन्धेश्वरानन्द राजयोगी प्रभु बा एवं ऐतिहासिक लालीवाव मठ, बांसवाड़ा के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर श्रीमहंत हरिओमदासजी महाराज के सान्निध्य में आध्यात्मिक सत्संग समागम में श्रृद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवद्भक्ति का ज्वार उमड़ा दिया। इस अवसर पर महामण्डलेश्वर श्रीमहंत हरिओमदासजी महाराज ने लालीवाव मठ में आगामी 20 से 27 नवम्बर तक आयोजित विराट धार्मिक महोत्सव का निमंत्रण परमहंस स्वामी सुगन्धेश्वरानन्द राजयोगी…
Read More
02 अक्टूबर बुधवार सूर्य ग्रहण विशेष 

02 अक्टूबर बुधवार सूर्य ग्रहण विशेष 

सूर्य ग्रहण में रिंग ऑफ फायर एक सामान्य खगोलीय  प्राकृतिक घटना  बांसवाड़ा .  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून के अब्दुल कलाम आजाद विज्ञान क्लब के तत्वाधान में *सूर्य ग्रहण एक प्राकृतिक घटना विषयक संगोष्ठी* नासिर अली अंसारी व्याख्याता रसायन के सानिध्य मे प्रखर राजस्थान अभियान के अन्तिम चरण में निपुण मेले के पूर्व तैयारी मे आयोजित की गई जिसमें सूर्य ग्रहण से संबंधित विभिन्न  जिज्ञासाओ का समाधान किया गया। प्रारम्भ में सस्था प्रधान अरुण व्यास ने कहा कि सूर्य ग्रहण एक सामान्य खगोलीय  प्राकृतिक घटना है और जनजाति बहुल ग्रामीण इलाकों में विभिन्न ग्रहण चाहे सुर्य ग्रहण या चन्द्र ग्रहण…
Read More
बांसवाड़ा : लालीवाव के विराट धार्मिक समारोह के लिए मातृशक्ति जुटी तैयारियों में

बांसवाड़ा : लालीवाव के विराट धार्मिक समारोह के लिए मातृशक्ति जुटी तैयारियों में

बांसवाड़ा, 28 सितम्बर/लालीवाव मठ में आगामी 20 नवम्बर से होने जा रहे विराट धार्मिक महोत्सव की तैयारियों में मातृशक्ति भी पूरे उत्साह से जुटी हुई है। मठ में शनिवार शाम विभिन्न समाजों, संस्थाओं और संगठनों की सदस्याओं के साथ ही जागरुक महिलाओं की बैठक लालीवाव पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर श्रीमहंत हरिओमदास जी महाराज के सान्निध्य में हुई। इसमें बांसवाड़ा में होने जा रहे अपनी तरह के पहले विराट धार्मिक महोत्सव में हरसंभव सहभागिता निभाने का संकल्प व्यक्त किया गया। श्रीमहंत हरिओमदासजी महाराज ने महोत्सव के उद्देश्यों और कार्यक्रमों पर विस्तार से जानकारी दी और उपस्थित महिलाओं से इसमें अधिक से अधिक भागीदारी…
Read More
बांसवाड़ा में 8 दिवसीय विराट धार्मिक महोत्सव 20 नवम्बर से

बांसवाड़ा में 8 दिवसीय विराट धार्मिक महोत्सव 20 नवम्बर से

-शिक्षाविद् मनोहर जोशी को सौंपा गया कार्यालय प्रभारी का दायित्व बांसवाड़ा, 28 सितम्बर/ऐतिहासिक एवं सिद्ध तपोभूमि लालीवाव मठ में आगामी 20 नवम्बर से आयोजित होने वाले आठ दिवसीय विराट धार्मिक महोत्सव को लेकर स्थापित कार्यालय के प्रभारी संचालक का दायित्व रचनात्मक सामाजिक एवं धार्मिक व्यक्तित्व, शिक्षाविद् पं. मनोहर जोशी को सौंपा गया है। लालीवाव मठ के पीठाधीश्वर एवं महामण्डलेश्वर श्रीमहंत हरिओमदासजी महाराज ने श्री महाविद्या श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्वस्तिवाचन मंत्रों से तिलक एवं दिव्य कंकण बंधन तथा पुष्पहार पहनाकर उन्हें कार्यालय के प्रभारी संचालक पद का दायित्व…
Read More
बांसवाड़ा  : काम के बल पर पहचान बनाए शिक्षक :-शिक्षाविद जोशी

बांसवाड़ा : काम के बल पर पहचान बनाए शिक्षक :-शिक्षाविद जोशी

प्रधानाचार्य वाक्पीठ शुरू सभी मनोयोग पूर्वक समर्पित भाव से बच्चो को भगवान मान कार्य करे बांसवाड़ा ।  शिक्षक समाज का प्रमुख अंग है। अतः उच्च आदर्शों की पालना करते हुए गुणवत्ता युक्त शिक्षा में मानक स्थापित किए जाने की मुख्य आवश्यकता है विद्यालय की धुरी और पहचान वहा के सस्था प्रधान से होती हैं अतः सभी मनोयोग पूर्वक समर्पित भाव से बच्चो को भगवान मान कार्य करे क्योंकि प्रतिदिन प्रधानाचार्य सहित स्टॉफ का मूल्याकन नन्हे बच्चें भगवान रूप में करते है । उक्त कथन पूर्व अतिरिक्त शिक्षा निदेशक (सेवानिवृत) और शिक्षाविद धर्मेंद्र कुमार जोशी ने जिले के सबसे बड़े घाटोल उपखण्ड की राउमावि…
Read More
error: Content is protected !!