विश्व पर्यावरण दिवस बांसवाड़ा में धूमधाम से मना
श्री पीताम्बरा आश्रम में उमड़े पर्यावरण प्रेमियों के समूह, बड़ा रामद्वारा के प्रमुख संत रामप्रकाश रामस्नेही महाराज ने किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ परम्परागत प्रजातियों के पौधे लगाए, प्रकृति व पर्यावरण के लिए प्राण प्रण से जुटने की प्रतिज्ञा ली बाँसवाड़ा, 5 जून/विश्व पर्यावरण दिवस बुधवार को गायत्री मण्डल की ओर से श्री पीताम्बरा आश्रम में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मण्डल की ओर से चलाए जा रहे दिव्य हरित उत्सव की श्रृंखला में श्री पीताम्बरा आश्रम परिसर में व्यापक पैमाने पर दिव्य एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़ा रामद्वारा के प्रमुख संत श्री रामप्रकाश…
