खाद्य संयम से शुरू हुआ पर्युषण महापर्व, तप-संयम में रमा तेरापंथ समाज
महाप्रज्ञ विहार में आराधना, स्वाध्याय और आत्मचिंतन के साथ श्रद्धालुओं ने लिए संयम के संकल्प उदयपुर। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ समाज के आठ दिवसीय पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व का शुभारंभ मंगलवार को महाप्रज्ञ विहार में हुआ। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के आज्ञा अनुवर्ती मुनि श्री संजय कुमारजी दिवेर, मुनि श्री प्रकाश कुमारजी दिवेर एवं मुनि श्री सिद्धि प्रज्ञजी उज्जैन के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने तप, संयम, स्वाध्याय, ध्यान एवं प्रतिक्रमण की आराधना की। श्री जैन तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम एवं अणुव्रत समिति उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम दिन खाद्य संयम दिवस मनाया गया।…
