विकसित भारत के निर्माण में रोजगार सृजन सबसे बड़ी शक्ति – राज्यसभा सांसद श्री गरासिया
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लाभ वितरण कार्यक्रम उदयपुर संभाग के 127 संस्थान एवं 1141 कार्मिकों को मिला लाभ उदयपुर, 19 जून। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत लाभ वितरण एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को यूसीसीआई सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद मन्नालाल रावत एवं उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा उपस्थित रहे। इस दौरान विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। प्रधानमंत्री ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के…
