गांधी ग्राउण्ड में जिला स्तरीय कार्यक्रम हजारों लोग करेंगे योगाभ्यास
उदयपुर, 20 जून। 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रविवार को जिले भर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान जिला मुख्यालय सहित प्रत्येक ब्लाॅक व ग्राम पंचायत स्तर पर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम महाराणा भूपाल स्टेडियम गांधी ग्राउण्ड में आयोजित होगा। इसमें जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे। इससे पूर्व शनिवार को अंतिम पूर्वाभ्यास भी किया गया। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के नेतृत्व में आयोजन को लेकर समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस वर्ष की थीम स्वस्थ वृद्वावस्था के लिए योग को केंद्र…
