बालश्रम मुक्त उदयपुर अभियान: एक सप्ताह में कुल 91 बच्चे हुए मुक्त
समापन नहीं यह आरम्भ हैं - डॉ. पण्ड्याउदयपुर, 20 जून। बालश्रम मुक्त उदयपुर अभियान के तहत जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड लाइन, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउण्डेशन सहित स्थानिय स्वयं सेवी सस्थाओ की सराहनीय भूमिका रही है। अभियान के तहत रेस्क्यु सप्ताह का यह समापन हो सकता है परन्तु उदयपुर को बाल मित्र जिला बानने की यह अच्छी शुरूआत है। यह बात राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. शैलेन्द्र पण्ड्या ने भारत सरकार के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘‘बालश्रम मुक्त उदयपुर‘‘ अभियान के समापन के अवसर पर कही।उन्होंने बताया कि 13 जून से…
